मानसी श्रीवास्तव ने इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए फोटोज कीं शेयर, सफेद लहंगे में दिखीं खूबसूरत

हाल ही में, शादी के बंधन में बंधीं टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मानसी श्रीवास्तव ने इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए फोटोज कीं शेयर, सफेद लहंगे में दिखीं खूबसूरत

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) कल यानी 22 जनवरी 2022 को अपने मंगेतर कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जहां एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं मानसी ने शादी से पहले आयोजित अपनी सगाई समारोह से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Mansi Srivastava With Kapil Tejwani

दरअसल, 22 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इंगेजमेंट ​सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में मानसी बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने पारंपरिक रंगों को छोड़कर अपने इंगेजमेंट सेरेमनी में सफेद रंग का लहंगा पहनना चुना था। फोटोज में मानसी को कपिल के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है और दोनों अपनी सगाई की अंगूठियां भी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

Mansi Srivastava Engagement

Mansi Srivastava Engagement

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)

कमर पर बेल्ट के साथ सफेद लहंगे में मानसी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था और उनके साइड-स्वेप्ट हेयरस्टाइल ने उनके लुक को ग्लैमरस बना दिया था। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाया था। वहीं, मानसी के मंगेतर कपिल तेजवानी ब्लैक कलर के सूट में अपनी लेडीलव को टक्कर दे रहे थे।

Mansi Srivastava Engagement

Mansi Srivastava Engagement

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं 'इश्कबाज' फेम मानसी श्रीवास्तव, ब्राइडल एंट्री से वरमाला तक की देखें झलकियां)

'कुंडली भाग्य' अभिनेत्री 22 जनवरी की रात को अपने जीवन के प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधीं, इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं। सामने आए वीडियोज और तस्वीरों में मानसी श्रीवास्तव की ड्रीम ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला पहनाए जाने और बॉयफ्रेंड से पति बन चुके कपिल तेजवानी को खाना खिलाने तक, की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

मानसी श्रीवास्तव ने अपनी शादी में भारी कढ़ाई वाला सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डबल दुपट्टा और हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया था। एक दुपट्टा अभिनेत्री ने अपने सिर पर रखा था और ड्रेस से मैचिंग करते दूसरे दुपट्टे को दुल्हन ने साइड पिन किया था। उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी, कलीरे और चूड़ों से खुद को निखारा था। ये कहना गलत नहीं होगा कि, मानसी दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा ने गोल्डन दोशाला और साफा के साथ गोल्ड प्रिंट वाली नेवी ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Mansi Srivastava with hubby Kapil Tejwani

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने अपनी दोस्त की शादी में की वचन रस्म की मेजबानी, क्यूट अंदाज पर फिदा हुए फैंस)

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.