मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी की झलकियां आईं सामने, 'जीजू' संग डांस करती दिखीं एक्ट्रेस की दोस्त

टीवी अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी की झलकियां आईं सामने, 'जीजू' संग डांस करती दिखीं एक्ट्रेस की दोस्त

'दो दिल बंधे इक डोरी से', 'इश्कबाज' और 'कुंडली भाग्य' जैसे टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) पिछले कुछ समय से फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी को डेट कर रही हैं और 22 जनवरी 2022 को आखिरकार वह अपने 'प्यार' के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में, उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Mansi Srivastava With Fiance Kapil Tejwani

पहले तो ये जान लीजिए कि, मानसी श्रीवास्तव ने इसके पहले टीवी एक्टर मोहित अबरोल के साथ साल 2016 में सगाई की थी। दोनों लगभग 6 साल तक रिलेशन में रहने के बाद सगाई की थी और साल 2018 में शादी करने का प्लान किया था। हालांकि, रिश्ता खराब होने की वजह से दोनों अपनी सगाई तोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया था। मानसी संग सगाई तोड़ने के बाद मोहित ने एक्ट्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट पोस्ट लिखा था। वहीं, मानसी ने भी भी उन्हें इसके लिए करारा जवाब दिया था।

manshi

वहीं, ब्रेकअप के काफी दिनों बाद मानसी को अपने जीवन में दोबारा प्यार मिला। मानसी और कपिल कई सालों पहले एक ऐड शूटिंग के दौरान मिले थे, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क खो गया था। वो कई सालों बाद दोबारा कनेक्ट हुए और साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मानसी और ​कपिल अब अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने को तैयार हैं।

Mansi With Fiance Kapil

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की झलकियां। दरअसल, मानसी श्रीवास्तव के घर पर उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 21 जनवरी 2022 को उनकी मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। इसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस की दोस्त नेहालक्ष्मी अय्यर, श्रेनु पारिख और तान्या गांधी ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि, मानसी ब्लू कलर के वेलवेट ड्रेस में मुस्कुराते हुए अपने हाथों में मेहंदी लगा रही हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में मानसी और उनकी दोस्त होने वाली दूल्हे राजा के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। यहां देखें वो वीडियोज।

इसके पहले, 18 जनवरी 2022 को मानसी श्रीवास्तव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने 23 दिसंबर 2021 को अपने टीवी शो ‘इश्कबाज’ की को-स्टार्स के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई थी, जिसमें एक्ट्रेसेस सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख, मीनल दशराज, नेहालक्ष्मी अय्यर और विंध्या तिवारी समेत कई लोगों के साथ मानसी ने जमकर मस्ती की थी। यहां देखें उसकी झलकियां।

फिलहाल, हमें मानसी श्रीवास्तव के दुल्हन लुक का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी मेहंदी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.