शादी से पहले मानसी श्रीवास्तव ने बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें कीं शेयर, दोस्तों संग मस्ती करती आईं नजर

टीवी अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने हाल ही में, अपनी बैचलरेट पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ फुल ऑन मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शादी से पहले मानसी श्रीवास्तव ने बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें कीं शेयर, दोस्तों संग मस्ती करती आईं नजर

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) कुछ ही दिनों में अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ अपनी बैचलरेट पार्टी एंजॉय की थी, जिसकी झलक उन्होंने अब शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Mansi Srivastava

पहले ये जान लीजिए कि, ‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस मानसी फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर कपिल को पिछले कुछ समय से डेट कर रही हैं और 22 जनवरी 2022 को आखिरकार वह अपने प्यार के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू होंगी। हाल ही में, उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी की झलकियां दिखाई हैं।

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने अपनी दो साल की बेटी अनायरा शर्मा का ड्रम बजाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर)

Mansi Srivastava With Fiance Kapil Tejwani

दरअसल, 18 जनवरी 2022 को मानसी श्रीवास्तव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने 23 दिसंबर 2021 को अपने टीवी शो ‘इश्कबाज’ की को-स्टार्स के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई थी, जिसमें एक्ट्रेसेस सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख, मीनल दशराज, नेहालक्ष्मी अय्यर और विंध्या तिवारी समेत कई लोगों के साथ मानसी ने जमकर मस्ती की थी।

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

दिन की पार्टी में मानसी ने जहां रेड डॉटेड वाली ग्रीन ड्रेस पहनी थी, वहीं रात की पार्टी के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस में धमाल मचाया था।

Mansi Srivastava Bachelorette Party

Mansi Srivastava Bachelorette Party

उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है। यहां देखें।

कुछ दिन पहले, मानसी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टा हैंडल पर मंगेतर कपिल तेजवानी के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। फोटो में कपिल ने मानसी को पीछे से हग किया हुआ है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी शादी की एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “लोग कहते हैं, ‘यह आंखों में है, हमेशा आंखों में।’ मुझे लगता है कि, ‘ये मुस्कुराहट में है, हमेशा’ एक साथ हमारी शादी से पहले के झंझटों को दूर करते हुए मुस्कुराना।”

Mansi With Fiance Kapil

(ये भी पढ़ें- जब श्रीदेवी ने फ्लॉन्ट किया था सिंदूर से लिखा पति का नाम, बोनी कपूर ने शेयर की फोटो)

फिलहाल, मानसी श्रीवास्तव अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और हम भी उन्हें दुल्हन बनते देखने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.