मानसी श्रीवास्तव ने शादी का एक भावुक वीडियो किया शेयर, मासी का प्यार देख रोने लगी थीं एक्ट्रेस

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी शादी का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मानसी श्रीवास्तव ने शादी का एक भावुक वीडियो किया शेयर, मासी का प्यार देख रोने लगी थीं एक्ट्रेस

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम नवविवाहित एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) इन दिनों अपने पति कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) के साथ हनीमून का आनंद ले रही हैं। हाल ही में शादी करने वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के सबसे भावुक पल का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

mansi

पहले तो ये जान लीजिए कि, मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी 2022 को मुंबई में फूड एंड ट्रैवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधी थीं। मानसी ने अपनी शादी में भारी कढ़ाई वाला सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डबल दुपट्टा और हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया था। एक दुपट्टा अभिनेत्री ने अपने सिर पर रखा था और ड्रेस से मैचिंग करते दूसरे दुपट्टे को दुल्हन ने साइड पिन किया था। उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी, कलीरे और चूड़ों से खुद को निखारा था। ये कहना गलत नहीं होगा कि, मानसी दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा ने गोल्डन दोशाला और साफा के साथ गोल्ड प्रिंट वाली नेवी ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

mansi

(ये भी पढ़ें- 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग BF शेखर मल्होत्रा संग मार्च में करेंगी शादी, जाहिर कीं फीलिंग्स)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 8 फरवरी 2022 को मानसी श्रीवास्तव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। मानसी ने इस वीडियो के जरिए शादी के उत्सव के उस पल का खुलासा किया, जिसने उनकी आंखों से आंसू ला दिए। वीडियो में उनकी 'मासी' उनके लिए एक रस्म पूरी करती दिखाई दे रही हैं। मानसी ने वीडियो में एक नोट के जरिए बताया कि, रस्म के दौरान वह किस बात से रोई थीं। उन्होंने साझा किया कि, उनकी एक महामारी शादी थी और उनके कई रिश्तेदार उत्सव के लिए नहीं आ सके। हालांकि, उनकी मासी उनके खास दिन का हिस्सा बनने के लिए समय पर पहुंच गईं।

'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री वीडियो में अपनी मासी का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक नोट में लिखा, 'मासी प्यार हैं। जब मैं अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर सकी, क्योंकि यह एक महामारी के बीच की शादी थी और मेरे दो मासी जो चंडीगढ़ से आई थीं, को छोड़कर सभी लंबी दूरी के रिश्तेदारों को सुरक्षा कारणों से नहीं बुलाया गया था, इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद दे रही थी।” मानसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "मासी का प्यार है अपनी मासी को टैग करें और कमेंट करें कि, आप उनसे इतना प्यार क्यों करते हैं।" 

mansi

(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा ने बताया GF तेजस्वी प्रकाश संग शादी का प्लान, कहा- 'मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया था')

मानसी और कपिल की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी मुलाकात सालों पहले एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी, लेकिन आखिरकार उनका संपर्क टूट गया था। वे सात साल बाद फिर से कनेक्ट हुए और 2019 में डेटिंग शुरू की। यह दोनों के लिए पहली नजर का प्यार नहीं था और उन्होंने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए अपना समय लिया। मौजूदा समय में दोनों पति-पत्नी के रूप में अपनी जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं।

Mansi Srivastava With Kapil Tejwani

मानसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्होंने 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'ससुराल सिमर का', 'इश्कबाज़', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'दिव्य दृष्टि' और 'विद्या' सहित कई टीवी शोज में अभिनय किया है।

mansi

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल से हैं नाराज, कहा- 'हम कभी भी गुस्से में बिस्तर पर नहीं जाएंगे')

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.