शादी के बंधन में बंधीं 'इश्कबाज' फेम मानसी श्रीवास्तव, ब्राइडल एंट्री से वरमाला तक की देखें झलकियां

'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी वेडिंग की झलकियां।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शादी के बंधन में बंधीं 'इश्कबाज' फेम मानसी श्रीवास्तव, ब्राइडल एंट्री से वरमाला तक की देखें झलकियां

साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने जीवन के प्यार के साथ एक नई जर्नी शुरू की और 2022 की शुरुआत होते ही एक और टीवी सेलेब शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये सेलेब कोई और नहीं बल्कि, ‘इश्कबाज’ की एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) हैं। मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी 2022 को बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आइए आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।

Mansi Srivastava

शादी से पहले मानसी श्रीवास्तव के लिए हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी। अपनी हल्दी रस्म के लिए मानसी श्रीवास्तव ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया था। मानसी ने हेयरबन के साथ पिंक ज्वेलरी और कमरबंद पहना था और ब्लैक गॉगल्स में वह पूल के किनारे अपना स्वैग दिखा रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा कपिल तेजवानी ने लाइट पिंक कुर्ते के साथ क्रीम पायजामा पहना था और अपनी लेडीलव की तरह गॉगल्स लगाए हुए उनके बगल में बैठे नजर आए थे।

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)

Mansi Srivastava with hubby Kapil Tejwani

हल्दी के बाद रात में मानसी भव्य समारोह में अपने प्यार कपिल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियोज और तस्वीरों में मानसी श्रीवास्तव की ड्रीम ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला पहनाए जाने और बॉयफ्रेंड से पति बन चुके कपिल तेजवानी को खाना खिलाने तक, की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

मानसी श्रीवास्तव अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने भारी कढ़ाई वाला सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डबल दुपट्टा और हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया था। एक दुपट्टा अभिनेत्री ने अपने सिर पर रखा था और ड्रेस से मैचिंग दुपट्टे को दुल्हन ने साइड पिन किया था। उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी, कलीरे और चूड़ों से खुद को निखारा था। ये कहना गलत नहीं होगा कि, मानसी दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा ने गोल्डन दोशाला और साफा के साथ गोल्ड प्रिंट वाली नेवी ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Mansi Srivastava With Surbhi Chandna

Mansi Srivastava

Mansi Srivastava with hubby Kapil Tejwani

21 जनवरी 2022 को मानसी और कपिल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। संगीत सेरेमनी में जहां कपिल तेजवानी ने अपनी होने वाली पत्नी मानसी के लिए गिटार बजाकर गाना गाया, वहीं दोनों ने दिल खोलकर कपल डांस भी किया। अपनी संगीत के लिए, मानसी श्रीवास्तव ने सफेद रंग का लहंगा पहना था और चोकर सेट व चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनके होने वाले पति कपिल तेजवानी ने ब्लैक टक्सीडो पहना था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने अपनी दोस्त की शादी में की वचन रस्म की मेजबानी, क्यूट अंदाज पर फिदा हुए फैंस)

वहीं, दिन में आयोजित मेहंदी सेरेमनी के लिए मानसी श्रीवास्तव ने ब्लू कलर का लहंगा चुना था, जिस पर ऑरेंज कलर के धागों से कढ़ाई की गई है। अपने लुक को उन्होंने मिरर वर्क स्टाइल मांग टीका, सीप से बना चोकर और हाथफूल से कंप्लीट किया था। वहीं, उनके मंगेतर कपिल तेजवानी क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

Mansi Srivastava With Kapil Tejwani

(ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की राजकुमारी सानिया मुल्क ने बिलाल खालिद से की सगाई, शाही रस्म की फोटोज आईं सामने)

फिलहाल, हम मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी को शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.