रेखा से लेकर मनीषा कोइराला तक, चंद महीनों में टूटी इन 13 मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स की शादी

आज इस स्टोरी में हम आपको उन बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद महज चंद महीनों में अपने पार्टनर से तलाक ले लिया था।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रेखा से लेकर मनीषा कोइराला तक, चंद महीनों में टूटी इन 13 मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स की शादी

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में सितारों के बीच रिश्ते बनना और बिगड़ना काफी आम बात है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज तक कई सेलेब्स अपने को-स्टार के साथ एक रिश्ते में आए हैं और फिर अपने रिश्ते को शादी के बंधन तक भी लेकर गए हैं, लेकिन लव मैरिज होने के बाद भी कई कपल्स का रिश्ता महज कुछ ही महीनों या फिर सालों में टूटता हुआ नजर आया है। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से काफी चर्चाओं में रहते थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही अलग होते नजर आए। आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में उन सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के चंद समय बाद ही तलाक लेकर हमेशा के लिए अलग हो गए हैं।

कोलाज

मुकेश अग्रवाल और रेखा (Mukesh Agarwal and Rekha)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट बटोरती रहती थीं। रेखा का नाम कई अभिनेताओं से जुड़ चुका है, जिसमें सबसे पहले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम आता है। हालांकि, ये भी सच है कि रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल संग शादी रचाई थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबा टिक नहीं पाई। शादी के तीन महीने बाद रेखा को पता चला था कि, उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं और इसी वजह से रेखा ने मुकेश से अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि, इसके बाद मुकेश ने साल 1991 में अपनी पत्नी रेखा के दुपट्टे का इस्तेमाल करते हुए आत्महत्या कर ली। इस घटना की वजह से रेखा और मुकेश को महज 12 महीने तक एक-दूसरे का साथ मिला था। (ये भी पढ़ें: 6 ऐसे सेलिब्रिटी पिता जो अपने सौतेले बच्चों पर खूब बरसाते हैं प्यार, जानें इनके बारे में)

rekha

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम  (Karan Singh Grover and Shraddha Nigam)

करण सिंह ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी और फिल्म दोनों इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है, जिस वजह से लाखों लड़कियां उनकी एक स्माइल के लिए दीवानी हैं। लेकिन करण सिंह ग्रोवर का दिल सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के लिए धड़का था। करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने साल 2008 में शादी रचाई थी, लेकिन दोनों ने शादी के महज कुछ समय बाद ही अलग होने का फैसला ले लिया था। करण और श्रद्धा ने शादी के 10 महीने बाद ही तलाक ले लिया और हमेशा के लिए अलग हो गए थे। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब शबाना आजमी को पिता कैफ़ी आजमी लगते थे बेरोजगार, दोस्तों से बोलती थीं ये झूठ)

karan

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट  (Karan Singh Grover and Jennifer Winget)

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि, तीन शादियां की हैं। एक्टर ने पहली पत्नी श्रद्धा निगम से तलाक लेने के बाद ‘टीवी गर्ल’ जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी रचा ली थी। लेकिन करण का ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया था। शादी के दो साल बाद करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर ने तलाक ले लिया था। हालांकि, अब तक दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दावा किया जाता है कि, करण की अपनी को-स्टार बिपाशा बासु संग बढ़ती नजदीकियों की वजह से जेनिफर ने उनसे तलाक ले लिया था। फिलहाल, अब करण और बिपाशा अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और जेनिफर भी टीवी वर्ल्ड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के दादा-दादी ने नहीं की थी शादी, जानें कैसी रही नानाभाई और शिरीन मोहम्मद अली की लाइफ)

jenni

किशोर कुमार और योगिता बाली  (Kishore Kumar and Yogita Bali)

सिनेमा जगत के दिवंगत और मशहूर सिंगर किशोर कुमार की निजी जिंदगी हमेशा चर्चाओं में रहती थी। उन्होंने चार शादियां रचाई थीं। किशोर कुमार की तीसरी पत्नी का नाम एक्ट्रेस योगिता बाली था। किशोर कुमार और योगिता बाली ने साल 1976 में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों शादी के दो साल बाद ही अलग हो गए थे, क्योंकि योगिता बाली का दिल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पर आ गया था। योगिता ने किशोर कुमार से साल 1978 में तलाक ले लिया था। इसके ठीक एक साल बाद यानी 1979 में एक्ट्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती संग शादी कर ली थी।

kishore kumar

करण सिंह गिल और मल्लिका शेरावत (Karan Singh Gill and Mallika Sherawat)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का नाम अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में आता रहता है। उनकी फिल्मों ने अब तक कई नए विवाद खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ में भी कम विवाद नहीं हुए हैं। मल्लिका शेरावत ने हमेशा इस बात को नकारा है कि वह शादीशुदा हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं, जिनसे ये साबित होता है कि उन्होंने पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका और करण सिंह गिल ने साल 2000 में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों ने शादी के एक साल बाद 2001 में तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि, मल्लिका ने अपने करियर को बनाए रखने के लिए इस शादी को खत्म कर दिया था।

mallika

सम्राट दहल और मनीषा कोइराला (Samrat Dahal and Manisha Koirala)

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की पहली शादी 19 जून साल 2010 को नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुई थी। मनीषा और सम्राट दहल की जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी और इसके बाद दोनों ने मिलना भी शुरू कर दिया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही मनीषा और सम्राट के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं और फिर दोनों ने हमेशा के लिए अलग होने का फैसला ले लिया था। मनीषा और सम्राट ने शादी के महज दो साल बाद यानी 2019 में तलाक ले लिया था।

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला  (Sajid Nadiadwala and Divya Bharti)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से ब्लॉकबस्टर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस एक्ट्रेस को किसी न किसी तरह याद करते हुए नजर आते हैं। दिव्या भारती और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाल को फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने साल 1992 में शादी भी रचा ली थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई। एक्ट्रेस अपने ही अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर मर गई थीं। हालांकि, इस घटना पर लंबे समय तक बहस हुई थी कि, क्या यह एक दुर्घटना थी या फिर किसी ने एक्ट्रेस को धक्का दिया था। बहरहाल, दिव्या भारती और साजिद नाडियाजवाला महज 11 महीने ही एक-दूसरे के साथ रह पाए थे।

divya bharti

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा  (Pulkit Samrat and Shweta Rohira)

फिल्म ‘फुकरे’ में हनी का किरदार निभाने वाले एक्टर पुलकित सम्राट ने साल 2014 में अपनी लेडीलव श्वेता रोहिरा संग शादी रचाई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पुलकित और श्वेता के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों ने शादी के 11 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। दावा किया जाता है कि, दोनों के तलाक की वजह पुलकित की एक्ट्रेस यामी गौतम से बढ़ती नजदीकियां थीं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब साल 2015 में श्वेता रोहिरा का मिसकैरेज हुआ था, तब भी पुलकित अपनी वाइफ श्वेता के साथ होने की बजाय एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे।

pulkit

भरत नरसिंघानी और चाहत खन्ना  (Bharat Narsinghani and Chahat Khanna)

टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से साल 2006 में शादी रचाई थी। शादी के बाद चाहत ने टीवी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वह अपना पूरा समय अपने पति और अपने परिवार को देना चाहती थीं। लेकिन शादी के 8 महीने बाद, अगस्त 2007 में चाहत ने अपने पति भरत के खिलाफ शारीरिक और घरेलू शोषण का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करवाई थी। दोनों का पांच साल का रिश्ता महज 9 महीने की शादी के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद चाहत खन्ना ने साल 2013 में फरहान मिर्जा संग शादी की थी, लेकिन इनका ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया। चाहत ने शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति फरहान मिर्जा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और फिर साल 2018 में तलाक के लिए अर्जी डाल दी।

chahat khanna

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता  (Mandana Karimi and Gaurav Gupta)

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता ने 25 जनवरी 2017 को शादी रचाई थी। दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसमें उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार नजर आए थे। लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद आपसी तनाव के चलते दोनों अलग हो गए थे। मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और कहा था कि, उनके ससुराल के लोग उनके काम से खुश नहीं है, जिस वजह से हमेशा मंदाना और गौरव के बीच विवाद होता था।

mandana

सारा खान और अली मर्चेंट (Ali Merchant and Sara Khan)

एक्ट्रेस सारा खान व एक्टर अली मर्चेंट ने नेशनल टीवी पर शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2010 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ के घर में पूरे देश के सामने निकाह किया था, लेकिन शादी के महज 2 महीने बाद ही सारा और अली ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर हर किसी को हैरान कर दिया था। दावा किया जाने लगा था कि, दोनों ने महज शो की टीआरपी के लिए शादी की थी। हालांकि, सारा ने इन तमाम अफवाह को खारिज किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैंने अली से शादी इसलिए की, क्योंकि मैं उनसे प्यार करती थी। हम दोनों की शादी पैसे या फिर सस्ते प्रचार के लिए नहीं थी।' हालांकि, अली ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकारा था कि सारा के साथ शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और उन्होंने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ये शादी की थी।

sara khan

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन (Anurag Kashyap and Kalki Koechlin)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘देव डी’ के सेट पर हुई और यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। कल्कि और अनुराग ने साल 2011 में शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तनाव की खबरें आने लगी थीं और फिर दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया था। फिलहाल, दोनों अपनी-अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

anurag kashyap

पूनम पांडेय और सैम बॉम्बे  (Poonam Pandey and Sam Bombay)

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस पूनम पांडेय ने बीते साल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी, जिसके बाद दोनों अपने हनीमून के लिए गोवा गए थे। यहां पर पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा था कि, ‘सैम और मेरी बहस हुई थी, जो कि बढ़ गई और उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरा गला दबा दिया और मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी। उन्होंने मेरे चेहरे पर मारा, मेरे बाल खींचे और मेरा सिर बेड के किनारे पर दे मारा। उन्होंने मुझे घुटने के बल बैठाया और प्रताड़ित किया।’ इसके आगे पूनम ने ये भी बताया था कि, वह सैम के साथ शुरू से ही अब्यूजिव रिलेशनशिप में हैं। अब उन्होंने फैसला लिया है कि वापस नहीं जाएंगी और शादी तोड़ लेंगी। हालांकि, अब दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।

poonam

तो, ये थे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के वो सेलिब्रिटी कपल्स, जिन्होंने शादी के चंद महीनों बाद ही तलाक का रास्ता चुना और हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है, तो जरूर दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.