दुल्हन ने शादी में पहना 82 साल पुराना बोरला और सफेद लहंगा, हिंदू वेडिंग में अपनाया रानी लुक

हमारी दुल्हन महल केजरीवाल ने अपनी शादी में सफेद लहंगे के साथ 82 साल पुराना सिल्वर बोरला और महारानी हार पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने शादी में पहना 82 साल पुराना बोरला और सफेद लहंगा, हिंदू वेडिंग में अपनाया रानी लुक

भारतीय शादी में ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी के लिए लाल रंग का लहंगा चुनती हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ दुल्हनों का पहनावा बदल रहा है। वो लाल रंग की जगह अब अलग रंगों का चयन करने लगी हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन देखने को मिली, जिसने अपनी शादी में सफेद रंग का लहंगा पहनकर चार-चांद लगा दिए। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

bride

 हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' महल केजरीवाल ने अपने जीवन के प्यार जोफी के साथ एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी। जोड़े ने एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए दो भव्य समारोहों की मेजबानी की थी। इनकी एक ईसाई शादी और जैसलमेर के सूर्यगढ़ महल में एक हिंदू शादी हुई थी।

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

इस जोड़े ने 'मालवारी' नामक एक विशेष प्री-वेडिंग फंक्शन की मेजबानी की थी, जिसके लिए उन्होंंने सफेद आउटफिट में ट्विन किया था। हालांकि, यह दुल्हन का लुक था, जिसने हमारा दिल जीत लिया था। दुल्हन ने 'आस्था नारंग' के लेबल से एक सुंदर सफेद लहंगा चुना था और इसमें बंजारा वाइब्स दी थी। वहीं, उनके दूल्हे ने मिरर वर्क के साथ मैचिंग व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। यहां दखें उनका लुक।

bride

दुल्हन ने पहनी थी 82 साल पुरानी ज्वेलरी

दुल्हन के लुक का एक और आकर्षण उनके 82 साल पुराने आभूषण थे। दरअसल, दुल्हन ने अपने लुक को 82 साल पुराने सिल्वर बोरला और स्टेटमेंट महारानी हार से स्टाइल किया था। इस लुक में वो काफी रॉयल लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ऑक्सीडाइज्ड नथ और हथकड़ी चूड़ियों से स्टाइल किया था। मेकअप भी उन्होने सफेद शेड में चुना था, जिसमें सफेद आईशैडो, मोटे काजल, हाइलाइट किए हुए गाल और न्यूड लिप्स शामिल थे। मंगलोरियन जैस्मीन के फूलों की डोरियों से सजे बालों से उनका लुक पूरा हुआ था।

bride

हिंदू समारोह के लिए दुल्हन ने पहना था राजस्थानी ड्रेस

हिंदू शादी के लिए दुल्हन ने 'रिम्पल और हरप्रीत' के कलेक्शन से एक राजस्थानी ड्रेस चुनी थी। इसमें गोल्डन जरी-वर्क वाली लाल और काली स्कर्ट, मैचिंग फुल स्लीव्स चोली और भारी दुपट्टा था। ये दुपट्टा उन्होंने अपने खुले बालों पर खूबसूरती से टिकाया हुआ था।

BRIE

दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट रानी हार, मैचिंग इयररिंग्स, टू-लेयर बोरला और नथ से स्टाइल किया था। उन्होंने चूड़ा और भारी कलीरे भी पहने थे। सॉफ्ट स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

BRIDE

क्रिश्चियन वेडिंग के लिए दुल्हन ने पहना सफेद गाउन

वाइट वेडिंग के लिए दुल्हन ने लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन चुना था। उन्होंने अपने लुक को लंबे घूंघट और डायमंड नेकलेस से स्टाइल किया था। लाइट मेकअप और हैवी कर्ल्स में स्टाइल किए गए बालों ने दुल्हन के लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, उनके दूल्हे ने काले रंग के टक्सीडो में उन्हें पूरा किया था।

bride

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन के सभी लुक बेहद पसंद आए। वैसे, आपको कौन-सा लुक ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.