मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कंफर्म की अपनी शादी, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में, अपने मंगेतर सूरज नांबियार के साथ अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कंफर्म की अपनी शादी, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके फैंस उन्हें उनके इस खास दिन पर ब्राइडल अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रहने वाली मौनी ने हाल ही में, आखिरकार एक बड़ा इशारा किया और अपनी शादी को कंफर्म किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

mauni roy

(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता को बताया अपनी फैमिली, कहा- 'आपको कैसे पता मेरी शादी नहीं हुई?')

मौरी रॉय टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वैसे तो, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं, क्योंकि फैंस के लगातार पूछने के बाद भी उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, मौनी काफी लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और जल्द ही उनके साथ शादी भी करने वाली हैं। सूरज दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं।

mauni roy

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शादी और हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर)

24 जनवरी 2022 को मौनी ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा इशारा किया है। दरअसल, शहर में पैपराजी द्वारा स्पॉट किए जाने पर एक्ट्रेस ने पहले तो कैमरे के लिए पोज दिए और फिर पैपराजी ने उन्हें उनकी शादी के लिए बधाई दी। हैरानी की बात तो ये है कि, मौनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी और जवाब दिया, "धन्यवाद" और फिर तुरंत वो शरमाते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं। इस दौरान, शटरबग्स के लिए पोज़ देते हुए अभिनेत्री को क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट पहने देखा गया।

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)

मौनी और सूरज की शादी दुबई में होने वाली थी। लेकिन अब ये कपल गोवा में शादी करने की योजना बना रहा है। वे गोवा के डब्ल्यू होटल में बीच वेडिंग करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि, उन्होंने अपने मेहमानों को कोविड की बढ़ती संख्या के बीच अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा ​​​​और आशिका गोराडिया जैसी हस्तियां निश्चित मेहमानों में से एक हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि, मौनी व्यक्तिगत रूप से अपनी शादी की व्यवस्थाओं को देख रही हैं।

mauni roy

फिलहाल, मौनी रॉय के फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपकी एक्ट्रेस की शादी को लेकर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.