साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 48 साल की उम्र में हुआ निधन, महीनों से थे बीमार

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 29 जून 2022 की सुबह को फेफड़ों की बीमारी की वजह से निधन हो गया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 48 साल की उम्र में हुआ निधन, महीनों से थे बीमार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का आज यानी 29 जून 2022 की सुबह निधन हो गया है। विद्यासागर काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

MEENA

रिपोर्ट की मानें, तो उनका चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो पहले भी कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, लेकिन तब वो कोरोना की बीमारी से उबर चुके थे। बाद में, मार्च 2022 के अंत में ये बताया गया कि, उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। आखिरकार, उन्होंने 29 जून की सुबह दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे चेन्नई के बसंत नगर के कब्रिस्तान में किया जाएगा।

MEENA

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे जहांगीर की पार्क में खेलते हुए फोटो की शेयर, कबूतरों के साथ दिखे बेहद खुश)

जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री मीना तमिल और मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'अन्नात्थे' में देखा गया था। मीना ने जून 2009 में विद्यासागर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी नैनिका हैं, जिन्होंने 2016 के पुलिस ड्रामा 'थेरी' में विजय की बेटी की भूमिका निभाई थी।

MEENA

(ये भी पढ़ें- आशिका भाटिया ने 'मोटी' कहने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो)

इस खबर से न केवल एक्ट्रेस के फैंस, बल्कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। फैंस से लेकर सुपरस्टार्स तक, सभी शोक व्यक्त कर उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। सरथकुमार, खुशबू, विजय वेंकटेश और कई सिनेमा सितारों ने अभिनेत्री के पति के असामयिक निधन पर मीना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

MEENA

(ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' फेम सुधांशु पांडे ने पैरेंट्स-भाई संग शेयर की फोटो, फैंस बोले- 'पिता की कार्बन कॉपी')

फिलहाल, हम भी इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस मीना के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं। 

(Picture Credit Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.