इस दुल्हन ने पहना आइवरी कलर का लहंगा, यूनिक ब्लाउज और गुलाबी चूड़े में दिखीं सुंदर

आइए आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में एक अनोखे खूबसूरत ब्लाउज और बेबी पिंक चूड़ा के साथ शानदार आइवरी कलर का लहंगा पहना था।

img

By Kanika Singh Last Updated:

इस दुल्हन ने पहना आइवरी कलर का लहंगा, यूनिक ब्लाउज और गुलाबी चूड़े में दिखीं सुंदर

छोटी उम्र से ही हर लड़की अपने लिए एक हैंडसम दूल्हे के साथ शादी के बंधन में बंधने का सपना देखती है, और जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, उसकी वेडिंग चेकलिस्ट बढ़ती जाती है। बीते सालों में, शादी को लेकर लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। जिस वक्त एक जोड़े की शादी की तारीख तय हो जाती है, उसी दिन से दुल्हन बनने वाली लड़की अपने हाथ में एक लंबी चेकलिस्ट लेकर अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन की तैयारी शुरू कर देती है।

bride ishita

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शाही शादी में पहना अनोखा राजस्थानी लहंगा, मारवाड़ी लुक में लगीं रॉयल)

जैसा कि, हमने आपको पहले भी बताया कि पिछले कुछ सालों में, शादी की तैयारियों को लेकर लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है, क्योंकि मॉर्डन युग के शादी करने वाले जोड़े कम चीजों में समझौता नहीं करना चाहते हैं। आजकल ज्यादातर दुल्हनें अपने इस खास दिन के लिए केवल लाल रंग के लहंगे को ही चूज नहीं कर रही हैं, बल्कि वे लगभग हर एक रंग के लहंगे को आजमा रही हैं। यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में आइवरी कलर के लहंगे और अनोखे ब्लाउज के साथ हमारा दिल जीत लिया।

दुल्हन ने शादी में पहना आइवरी कलर का लहंगा

Ishita anand and Aditya

(ये भी पढ़ें: इस डॉक्टर दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की सफेद साड़ी, बनारसी दुपट्टे ने बढ़ाई सुंदरता)

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' इशिता आनंद ने राजस्थान के उदयपुर में ताज अरावली रिज़ॉर्ट और स्पा में अपने सपनों के राजकुमार आदित्य के साथ शादी रचाई। शादी के दिन के लिए दुल्हन ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसमें फूलों की डीटेलिंग थी। हालांकि, लहंगे की तो बात अलग ठहरी, उनके अनोखे प्रिंसेस-कट ब्लाउज ने भी सबका दिल जीत लिया।

लाइट गहनों ने लगाए चार-चांद

Bride Ishita

दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर नेकपीस, इयररिंग्स, मांग टीका और नथ से स्टाइल किया था। साथ ही गुलाबी चूड़े उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। शर्मीली आंखों और गुलाबी होंठों के साथ उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। वहीं उनके दूल्हे भी काफी हैंडसम लग रहे थे, उन्होंने लहंगे से मैचिंग आइवरी कलर शेरवानी पहनी हुई थी। इशिता और आदित्य के इस खास मौके के हर पल को स्टूडियो 'रील्स और फ्रेम्स' ने बड़ी खूबसूरती से क्लिक किया है।

Ivory Lehenga With A Unique Blouse

दुल्हन ने मेहंदी में क्रॉप टॉप के साथ पहना अट्रैक्टिव लहंगा

bride in pink

मेहंदी वाले दिन दुल्हन ने वन-शोल्डर ब्लाउज के साथ प्रिंटेड लहंगा स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने चंकी चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से अपने लुक को और निखारा था। कलरफुल आईलाइनर और वेवी कर्ल्स के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। इस नए लुक को अपनाकर हमारी ये नई दुल्हन बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं।

bride ishita

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पहना ब्राइडल लहंगा, मिनिमल मेकअप के साथ दिखीं गॉर्जियस)

फ़िलहाल, हमें इस दुल्हन का खूबसूरत लहंगा और उनका गुलाबी चूड़ा बहुत पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.