ये हैं वरुण सूद की पहली गर्लफ्रेंड: जो दिव्या अग्रवाल, बेनाफ्शा से पहले थी एक्टर की प्रेमिका

'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीज़न 9' के पहले रनर-अप रहे वरुण सूद (Varun Sood) और बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawala) की लव स्टोरी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन यहां हम आपको इनकी पहली गर्लफ्रेंड से लेकर अब तक की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ये हैं वरुण सूद की पहली गर्लफ्रेंड: जो दिव्या अग्रवाल, बेनाफ्शा से पहले थी एक्टर की प्रेमिका

खुद के दम पर ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीज़न 9' के पहले रनर-अप रहे वरुण सूद (Varun Sood) और बिग बॉस 11 में दिखी बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawala) एक समय टीवी इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक माने जाते थे, लेकिन इनका रिश्ता लम्बे वक्त तक नहीं चल सका। वरुण सूद और बेनाफ्शा सूनावाला के अचानक ही अलग होने के फैसले के बाद फैंस चौंक गए थे। तो आज हम आपको वरुण सूद और उनकी पहली गर्लफ्रेंड से लेकर अब तक की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।  

वरुण सूद का पहला प्यार थीं मार्टिना थरियां

बता दें कि 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीज़न 9' के शो में वरुण सूद सह-प्रतिभागी, मार्टिना थरियां के साथ प्यार में पागल थे, और हर कोई उनसे उम्मीद कर रहा था कि वे शो से बाहर आने के बाद अपने रिश्ते को बरकरार रखेंगे। लेकिन वरुण और मार्टिना शो से बाहर निकलने के बाद एक-दूसरे के रिश्ते को तोड़ दिए। इसके बाद लोग इसे एक स्क्रिप्टेड रिलेशनशिप कह रहे थे। हालांकि, दोनों ने इन सभी अटकलों का खंडन किया था और स्वीकार किया था कि यह दोनों द्वारा लिया गया एक परिपक्व निर्णय था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

बेनाफ्शा सूनावाला से भी थे अफेयर में

मार्टिना थरियां के बाद वरुण सूद ने बेनाफ्शा सूनावाला से रिश्ता बनाना चाहा लेकिन यह भी लम्बे वक्त तक नहीं चल सका। ब्रेकअप होने के कुछ दिनों पहले बेनाफ्शा सूनावाला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह सच्चाई सबके सामने जाहिर की और बताया कि वरुण सूद के कारण उन्हें अलग होने का फैसला लेना पड़ा। बेनाफ्शा सूनावाला ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में यह बात तक लिख डाली कि वरुण सूद रिश्ते में ईमानदार नहीं थे और चीटिंग कर रहे थे। इस बात को वरुण सूद ने भी स्वीकारा था। वहीं, बेनाफ्शा सूनावाला इन दिनों प्रियांक शर्मा को डेट कर रही हैं। प्रियांक शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो) 

इन दिनों दिव्या अग्रवाल को कर रहे हैं डेट

आपको बताते चलें कि वरुण सूद इन दिनों दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे हैं, जो प्रियांक शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल और बेनाफ्शा सूनावाला एक समय अच्छी दोस्त थीं और इन्होंने एक साथ 'बॉब मारले' नाम का पंजाबी गाना भी किया था, जो बहुत हिट हुआ था। इस गाने में इन दोनों ने काफी बोल्ड मूव्स दिखाए थे, जिन्हें देखकर दर्शक अपना दिल हार बैठे थे।

वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के बीच की केमिस्ट्री विकास गुप्ता के रियलिटी शो ऐस ऑफ स्पेस में शुरू हुई। 1 अप्रैल, 2020 को, दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेमी वरुण सूद के साथ एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में, हम वरुण को एक बच्चे की तरह सोते हुए देख सकते हैं। तस्वीर के साथ, दिव्या ने जन्मदिन के लड़के के लिए लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा" सचमुच में 5 साल का! वाहेगुरु आपको आशीर्वाद! जरा देखो तो। @ Varunsood12" (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

स्पॉब्वॉय वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने खुलकर अपनी रिलेशनशिप पर बातचीत की। दिव्या ने बताया कि अब वे दोनों कपल हैं। दोनों रिलेशन को आगे बढ़ाएंगे। ये केवल हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है। वे दोनों शो के बाहर भी एक दूसरे के साथ शानदार बांडिंग रखते थे। रात को 4-5 घंटे बातें करते थे। पुराने गाने एक-दूसरे को सुनाया करते थे। दिव्या ने बताया कि उनके बीच सिर्फ फ्रेंडशिप नहीं बल्कि प्यार है। तो कुछ ऐसी है वरुण सूद की लव लाइफ।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.