नव्या नवेली नंदा ने शेयर की 'डेट' की तस्वीरें, 'रूमर्ड बॉयफ्रेंड' मीजान जाफरी ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनके 'रूमर्ड बॉयफ्रेंड' मीजान ने खूबसूरत कमेंट किया है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नव्या नवेली नंदा ने शेयर की 'डेट' की तस्वीरें, 'रूमर्ड बॉयफ्रेंड' मीजान जाफरी ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर अपने परिवार की फोटोज शेयर करते रहते हैं। अमिताभ की तरह उनके फैमिली मेंबर्स भी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता दिखाते हैं। इनमें उनकी लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भी शामिल हैं। नव्या अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर उनके ‘रूमर्ड बॉयफ्रेंड’ मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने खूबसूरत कमेंट किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

उसके पहले ये जान लीजिए कि, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले ही फोरडम यूनिवर्सिटी (Fordham University) से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। ग्रेजुएट होने के बाद नव्या ने कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ मिलकर एक हेल्थकेयर पोर्टल शुरू किया था। उनके पोर्टल का नाम ‘आरा हेल्थ’ है, जिसे उन्होंने महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर जागरुक करने के लिए शुरू किया है। (ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा अपनी खिलौना गाड़ी पर घूमते आई नजर, पति राज कुंद्रा ने शेयर किया वीडियो)

नव्या की इस अचीवमेंट पर उनके ‘रूमर्ड बॉयफ्रेंड’ और जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के बेटे मीजान जाफरी ने उनकी तारीफ की थी। मीजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नव्या के द्वारा बनाया गया ‘आरा हेल्थ’ की कवर फोटो लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी कि वे इस पोर्टल को फॉलो करें। मीजान ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘बधाई हो!! बहुत गर्व है नव्या।’

अब बात करते हैं नव्या के हालिया पोस्ट की। दरअसल, नव्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नव्या की इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रेस्टोरेंट में बैठी नव्या ब्लैक आउटफिट के साथ नेक पीस और खुले बालों में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ ही, उनकी खूबसूरत मुस्कुराहट उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं। नव्या के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ‘रूमर्ड बॉयफ्रेंड’ मीजान का कमेंट खींच रहा है। (ये भी पढ़ें- बचपन में बेहद क्यूट थे ऋषि कपूर और नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये स्पेशल फोटो)

मीजान ने नव्या की इस पोस्ट पर खूबसूरत कमेंट करते हुए सवाल किया है। मीजान ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘Wow, मैं आश्चर्यचकित हूं कि किसने ये फोटो ली।’ वहीं, एक्टर के इस कमेंट का जवाब देते हुए नव्या ने लिखा है, ‘पर्सनल फोटोग्राफर।’

इसके पहले नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नव्या का चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्होंने अपने बालों से चेहरे को कवर कर रखा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नव्या ने लिखा था, ‘छत पर फडलर’। उनकी इस तस्वीर पर उनके ‘रूमर्ड बॉयफ्रेंड’ मीजान ने भी कमेंट किया था। मीजान ने लिखा था, ‘क्या आप अपना चेहरा दिखा सकती हैं।’ इसके साथ ही मीजान ने हार्ट इमोजी भी डाल रखी थी। (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा ने बेटियों के फ्यूचर बॉयफ्रेंड के लिए किया एक पोस्ट, दी ये नसीहत)

फिलहाल, मीजान और नव्या के अफेयर की रूमर्स फैलाए जाते हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को डेट करने की खबर को झूठा बताते हैं। अब ये तो वही जानते हैं कि दोनों के दरमियान क्या चल रहा है। वैसे, आपको नव्या की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.