मीजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा संग रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, जानें कैसा है दोनों का रिश्ता

एक्टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने हाल ही में, बिग बी की नातिन नव्या नंदा संग अपने अफेयर के रूमर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मीजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा संग रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, जानें कैसा है दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड में सेलेब्स के अफेयर की अफवाहें अक्सर सामने आती रहती हैं। यह एक सामान्य सी बात है। कभी-कभी ये रूमर्स सच हो जाते हैं, तो कभी सिर्फ रूमर्स ही बने रहे रहते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jafferi) के बेटे मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) के बीच रूमर्ड डेटिंग की खबरें भी काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में, मीजान ने इन रूमर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

पहले तो ये जान लीजिए कि, बिग बी की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी पढ़ाई पूरी करके कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ ‘आरा हेल्थ’ नाम से एक ऑनलाइन हेल्थकेयर पोर्टल शुरू किया है। नव्या नंदा भले ही बी-टाउन की चकाचौंध से दूर रहती हैं, लेकिन सभी स्टार किड्स की तरह वह भी अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। वहीं, मीजान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म '​मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आएंगे। 

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

(ये भी पढ़ें: अजिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन के भाई जो मीडिया की नजरों से रहते हैं कोसों दूर, ऐसी है पर्सनल लाइफ)

नव्या और मीजान के डेटिंग रूमर्स की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, मई 2018 में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या के साथ मीजान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। ये तस्वीर किसी पार्टी के दौरान ली गई थी। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी। हालांकि, इन अफवाहों के बाद ‘मुंबई मिरर’ को दिए एक इंटरव्यू में मीजान ने कहा था, ‘हम सेम फ्रेंड सर्कल से हैं और वह मेरी दोस्त है। यहां तक कि, वह मेरी बहन की बेस्टी है। मैं किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।’ एक्टर के इस बयान के बाद भी दोनों के अफेयर की अफवाहें बंद नहीं हुई हैं। 

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

हाल ही में, 'लीडिंग डेली' के साथ बातचीत में मीजान जाफरी ने बताया कि, 'बहुत पहले किसी ने मुझसे नव्या के बारे में पूछा था, तब मैं 'मलाल' का प्रचार कर रहा था। मेरे लिए वो हैरान करने वाली बात थी। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैं और नव्या वास्तव में क्लोज फ्रेंड हैं और मुझे लगता है कि, मेरी वजह से उनका नाम बहुत जगह आया है और यह ठीक नहीं है। यह उनकी पर्सनल लाइफ है, मैं उनके परिवार को शामिल नहीं करना चाहता। इस समय किसी और के बारे में बात करना वास्तव में ठीक नहीं है।'

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

(ये भी पढ़ें: पद्मिनी कोल्हापुरे ने शाजा मोरानी को विश किया बर्थडे, शेयर कीं बेटे-बहू की अनदेखी वेडिंग फोटोज)

मीजान ने आगे कहा कि, उनके पिता जावेद जाफरी भी ये सोचने लगे थे कि, हमारे बीच कुछ चल रहा है। मीजान ने कहा, "उस समय मुझे मेरे ही घर में जाना अजीब लग रहा था। मेरे माता-पिता मुझे देख रहे थे। उन्होंने कहा कि, ये क्या है?' मैंने कहा कि मुझे नहीं पता ये क्या है। मैं आखिरी बार 'जलसा' (अमिताभ बच्चन के घर) दिवाली पार्टी में गया था, वहां पर पूरी इंडस्ट्री मौजूद थी। 'जलसा' एक स्‍मारक है। अगर आप वहां जाते हैं, तो पैपराजियों से नहीं बच सकते हैं।''

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

(ये भी पढ़ें: आमिर खान के कार कलेक्शन: इस बुलेट प्रूफ कार से चलते हैं एक्टर, जानें इसके बारे में)

मीजान ने बताया कि, उनकी बहन और नव्‍या बेस्‍ट फ्रेंड रहे हैं और हम दोनों न्‍यूयॉर्क में साथ पढ़ते थे, हमारी फैमिली फिल्‍म इंडस्‍ट्री से ही जुड़ी हुई है, इसलिए हम एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं।' मीजान और नव्या अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं, जिससे इन रूमर्स को और भी हवा मिलती है।  

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

फिलहाल, मीजान के इस इंटरव्यू से साफ है कि, वह बिग बी की नातिन नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं। तो एक्टर के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.