मीजान जाफरी ने नव्या नंदा संग रूमर्ड अफेयर पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया के बारे में की बात

एक्टर मीजान जाफरी ने हाल ही में, बिग बी की नातिन नव्या नंदा संग अपने रूमर्ड अफेयर पर अमिताभ बच्चन के प्रतिक्रिया के बारे में बताया है। आइए आपको ब​ताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मीजान जाफरी ने नव्या नंदा संग रूमर्ड अफेयर पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया के बारे में की बात

एक्टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) जहां अपनी हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'हंगामा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तो वहीं मीजान, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) संग डेटिंग रूमर्स को लेकर भी सुर्खियों में आ ही जाते हैं। हालांकि, अभिनेता ने कई बार अपने लिंकअप की अफवाहों पर बात करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि, वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। और अब, हाल ही में एक साक्षात्कार में, मीजान ने एक बार फिर नव्या नवेली नंदा के साथ रिश्ते में होने से इनकार किया है। इसके साथ ही, मीजान ने इन अफवाहों पर बिग बी की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

Meezaan Jaffrey Navya Naveli

पहले तो ये जान लीजिए कि, संजय लीला भंसाली की फिल्म '​मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले मीजान की नव्या संग डेटिंग रूमर्स की खबरें तब लाइमलाइट में आई थीं, जब मई 2018 में नव्या के साथ मीजान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। ये तस्वीर किसी पार्टी के दौरान ली गई थी। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी। हालांकि, एक्टर ने कई बार इसका खंडन किया, लेकिन अफवाहें हैं कि, थमने का नाम नही ले रही हैं। इस बीच मीजान ने एक बार फिर इस पर बात की है।

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

(ये भी पढ़ें: अर्जित तनेजा ने मृणाल ठाकुर से कहा- 'आई लव यू', क्या दोनों एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट?)

(ये भी पढ़ें: श्लोका मेहता की बहन दीया ने पृथ्वी अंबानी की फोटो की शेयर, मौसी की बेटी संग खेलते दिखे '​प्रिंस')

दरअसल, रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, मीजान ने खुलासा किया कि, लिंकअप की अफवाहें नव्या के साथ उनकी दोस्ती को प्रभावित नहीं करती हैं और आगे उन्होंने कहा कि, 'वह सब कुछ समझती हैं, क्योंकि वह खुद एक फिल्मी परिवार से आती हैं।' नव्या नवेली नंदा को 'मैच्योर' बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'वह किसी भी चीजों से अपनी दोस्ती को प्रभावित नहीं होने देती हैं।' यह पूछे जाने पर कि, 'नव्या के नाना और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनके साथ संबंधों की अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया दी', इस पर मीजान ने कहा कि, 'यह विषय कभी नहीं आया।'

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

उन्होंने कहा, "मैं आज भी उनसे काफी डरा हुआ हूं। मुझे लगता है कि, सभी डरते हैं बच्चन साहब से। लेकिन इस बारे में चर्चा हुई नहीं है और मुझे लगता है कि, वहां पर जाकर इस बारे में बात करना मेरे लिए गलत है।"

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

(ये भी पढ़ें: रूमी जाफरी की बेटी अलफिया की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, दुल्हन संग दिए पोज)

कुछ दिनों पहले, 'डीएनए' को दिए एक इंटरव्यू में मीजान जाफरी ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "मैं अपने सिर की कसम खाता हूं, मैं सिंगल हूं।" मैंने यह बहुत बार कहा है और इस बारे में अटकलें, आर्टिकल और तमाम कमेंट हैं, और मेरे पास जो आखिरी था, मैंने कुछ और कहा और उन्होंने कुछ और लिखा, और मेरे द्वारा कही गई बातों के साथ पहले से ही काफी हंगामा हो चुका है, लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया, इसलिए, मैं इस मामले में और अधिक नहीं बोलूंगा। मैं इससे दूर रहूंगा। पर्याप्त हंगामा हो गया है।" 

Meezaan Jaffrey And Navya Naveli Nanda

फिलहाल, मीजान जाफरी ने ये कई बार ​साफ कर दिया है कि, वह नव्या नंदा को डेट नहीं कर रहे हैं, फिर भी अफवाहें बंद नहीं हो रही हैं। तो एक्टर के इस लेटेस्ट इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.