ईशान सहगल और मायशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप, 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के लव बर्ड्स में से एक ईशान सहगल और मायशा अय्यर ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

ईशान सहगल और मायशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप, 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर में रहने के दौरान शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, उस वक्त सभी ने उनके रिश्ते को फेक कहा था, लेकिन ईशान ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्हें गलत साबित कर दिया था।

Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal break up

लेकिन अब इन दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी शो की शुरुआत के साथ ही काफी तेजी से शुरू हुई थी और एक साल से भी कम समय तक ये अपने रिश्ते को निभा पाए। एक तरह से देखा जाए, तो एक बार फिर ट्रोलर्स को इनके रिश्ते पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal break up

पहले तो ये जान लीजिए कि ईशान सहगल ने अपने करियर की शुरुआत 'एमटीवी' के शो 'फनाह' से की थी। मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा ईशान कई म्यूजिक वीडियोज में भी नज़र आ चुके हैं। ईशान ने 'स्टार प्लस' के चर्चित शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मुलाकात मायशा अय्यर से हुई थी। 'बिग बॉस 15' के घर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन उस वक्त सभी को लगा था कि वे अपने रोमांस और प्यार का ढोंग कर रहे हैं। शो खत्म होने के करीब दो महीने पहले दोनों घर से बेघर हो गए थे, जिसके बाद दोनों को कई बार साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था, लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। 

Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal break up

जी हां, इस बात की जानकारी खुद ईशान सहगल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल, 23 सितंबर 2022 को ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कम्पैटिबिलिटी इश्यूज को ब्रेकअप का कारण बताया है। उन्होंने लिखा, ''हम दोनों ही जीवन से अलग-अलग चीजें चाहते थे। शो की परिस्थितियां बहुत अलग थीं। मैंने इस रिश्ते में बहुत ज्यादा निवेश किया था। जब हम बाहर आए और वास्तविक दुनिया में प्रवेश किया, तो यह बहुत अलग था, जैसा कि हम घर के अंदर सामना कर रहे थे। मुझे लगता है कि अच्छा हुआ जो हम अलग हो गए। चीजें काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि हम एक साथ होने के लिए नहीं थे। ईमानदारी से कहूं, तो यहां कुछ ऐसा नहीं था जो आगे तक काम करता।''

Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal break up

वहीं, मायशा अय्यर ने भी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ''हां ये खबर पूरी तरह से सच है। हम दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। ऐसे में हम दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। इसके अलावा मैं आपको और कोई डिटेल नहीं दे सकती।'' 

Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal break up

खैर, हम तो यही चाहेंगे कि दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश रहें और आगे बढ़ें। आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.