क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं आकांक्षा पुरी? लेटेस्ट वीडियो से लगाए जा रहे कयास

बॉलीवुड के पॉप सिंगर मीका सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो..

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं आकांक्षा पुरी? लेटेस्ट वीडियो से लगाए जा रहे कयास

बॉलीवुड के फेमस सिंगर व रैपर मीका सिंह (Mika Singh) अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर मीका सिंह मीडिया हेडलाइंस में छाए हुए हैं। हालांकि, इस बार वह किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि अपने अफेयर के चलते चर्चाओं में हैं। हाल ही में, मीका सिंह का साउथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के संग एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद फैंस उनके बीच डेटिंग और शादी के कयास लगा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

दरअसल, आकांक्षा पुरी ने 1 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मीका सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा मीका के साथ गुरुद्वारे में बैठकर अरदास सुन रही हैं। इस दौरान मीका जहां व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं, तो वहीं आकांक्षा रेड सूट मे दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने शेयर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बचपन की फोटो, बेहद क्यूट दिख रहीं एक्ट्रेस)

इस वीडियो को शेयर करते हुए आकांक्षा ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘आशीर्वाद मांगा। @mikasingh।’ इसके साथ ही आकांक्षा ने मीका के नाम के साथ एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है, जिससे उनका प्यार जाहिर हो रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि दोनों ने शादी कर ली है। कुछ फैंस का तो ये भी कहना है कि मीका और आकांक्षा अप्रैल फूल बना रहे हैं। एक फैन ने यहां तक कहा है कि आकांक्षा ने अब अपने लिए सही पार्टनर चुना है। आइए आपको दिखाते हैं फैंस के रिएक्शंस के स्क्रीनशॉट्स। (ये भी पढ़ें- काजोल ने पति अजय देवगन के 52वें बर्थडे पर की ये शिकायत, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात)

 

जानकारी के लिए बता दें कि, ‘बिग बॉस 13’ के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं। हालांकि, ‘बिग बॉस’ में आने के बाद पारस छाबड़ा का दिल माहिरा शर्मा के लिए धड़कने लगा था, जिसके चलते उन्होंने नेशनल टीवी पर आकांक्षा पुरी संग सारे रिश्ते तोड़ने की बात कही थी। ये जानकर आकांक्षा काफी दुखी हुई थीं और उन्होंने पारस संग सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। आकांक्षा के दोस्त ने बताया था कि, 'आकांशा ने पारस को हमेशा सपोर्ट किया और इस रिलेशनशिप को अपना 200 पर्सेंट दिया, लेकिन पारस ने उसे सबके सामने निराश किया। पारस की इन बातों से आकांशा काफी उदास हैं और उन्होंने कहा कि उनको पारस जैसा पार्टनर नहीं चाहिए।' (ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने शेयर किया अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो, गिन्नी चतरथ संग केक काटते आए नजर)

बहरहाल, लगता है कि आकांक्षा को उन्हें अपना राइट लाइफ पार्टनर मीका सिंह के रूप में मिल चुका है। हालांकि, मीका और आकांक्षा ने अभी तक अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। वैसे, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- आकांक्षा पुरी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.