मीका सिंह-आकांक्षा को यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- 'पहले से रिश्ते में थे दोनों, स्क्रिप्टेड था शो'

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और उनकी होने वाली दुल्हनिया आकांक्षा पुरी अपनी केमिस्ट्री को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मीका सिंह-आकांक्षा को यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- 'पहले से रिश्ते में थे दोनों, स्क्रिप्टेड था शो'

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) की दुल्हनिया की तलाश नेशनल टेलीविजन पर पूरी हो गई है। रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के जरिए उन्होंने अपनी बरसों पुरानी दोस्त व एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। जहां, कपल के फैंस मीका के इस फैसले से खुश हैं, वहीं कुछ नेटिजन्स दोनों की जोड़ी को 'बेमेल जोड़ी' बताकर ट्रोल कर रहे हैं। 

mika singh

बता दें कि, 'स्टार भारत' पर दो महीनों से चल रहे शो 'मीका दी वोटी' का फिनाले एपिसोड 25 जुलाई 2022 को टेलिकास्ट किया गया, जहां मीका को तीन फाइनलिस्ट आकांक्षा पुरी, नीत महल और प्रांतिका दास में से किसी एक को चुनना था। यहां मीका ने अपनी दोस्त को अपना हमसफर बनाने का फैसला लेते हुए आकांक्षा के गले में वरमाला डाल दी। अब खबर है कि, दोनों जल्द ही पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी नई शुरूआत की जानकारी दी है।

शो के खत्म होने के बाद 25 जुलाई 2022 की शाम को कपल को मुंबई में डेट नाइट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान मीका ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लैक कोट पहना था, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, आकांक्षा पिंक कलर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस ने इन्हें बधाई दी। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ये जोड़ी बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कपल को ट्रोल करते हुए शो को ही स्क्रिप्टेड बता दिया।

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट ने शमिता को किया किस, ब्रेकअप की खबरों के बीच पुरानी तस्वीर हुई वायरल)

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने बी-टाउन के नए लवबर्ड्स मीका सिंह और आकांक्षा पुरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "वह इतनी लंबी है, लेकिन वे एक-दूसरे की तारीफ नहीं करते, कोई केमिस्ट्री नहीं।" वहीं, एक अन्य नेटिजन ने इसे एक स्क्रिप्टेड शो कहा और लिखा, "यह पूर्व नियोजित था, वे पहले से ही एक रिश्ते में थे।" यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

comment

comment

(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण 7' में नजए आएंगे अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा, कई बड़े राज पर से उठाएंगे पर्दा)

बता दें कि, आकांक्षा पुरी और मीका 13 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, तब इनकी कोई बात नहीं बनी, लेकिन अब शो के जरिए आकांक्षा ने मीका के लिए अपने प्यार का इजहार किया और मीका ने भी आकांक्षा को ही अपने हमसफर के तौर पर चुन लिया है। 

mika singh

(ये भी पढ़ें- 'मीका दी वोटी' बनीं आकांक्षा पुरी: शादी के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस, डेट नाइट पर हुईं स्पॉट)

फिलहाल, मीका और आंकाक्षा की जोड़ी व ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? क्या आपको भी लगता है कि, शो स्क्रिप्टेड था? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.