मीरा राजपूत ने की क्रिसमस की तैयारी, बच्चों मीशा-जैन के साथ हॉट चॉकलेट-मूवी-पिज्जा किया एंजॉय

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है। उन्हें अपने बच्चों के साथ क्रिसमस की सजावट, हॉट चॉकलेट और मूवी का आनंद लेते देखा गया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मीरा राजपूत ने की क्रिसमस की तैयारी, बच्चों मीशा-जैन के साथ हॉट चॉकलेट-मूवी-पिज्जा किया एंजॉय

यह खुशियों और पार्टीज का मौसम है। इन दिनों अगर आप अपने चारों ओर देखेंगे, तो आपको हर घर रोशनी से जगमगाता हुआ ही दिखेगा। इसके साथ ही, लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हुए और क्रिसमस पार्टी की योजना बनाते हुए दिखेंगे। लोगों ने अपने नए साल की पार्टी की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में हमारे सेलेब्स भी किसी त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) को अपने बच्चों मीशा और ज़ैन कपूर के साथ क्रिसमस का आनंद लेते हुए देखा गया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही, मीरा हर त्योहार को काफी धूमधाम से मनाती हैं। इसकी झलकियां आप उनके इंस्टा हैंडल पर कभी भी देख सकते हैं। मीरा राजपूत की फोटोज देखकर साफ-साफ ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो अपने परिवार के कितने करीब हैं और उनके लिए हर तरह से खुशियां बांटने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

क्रिसमस के त्योहार में ट्री को सजाना, केक, कुकीज और कुछ अच्छी क्रिसमस फिल्मों का आनंद लेना, ये सब हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाने के लिए काफी हैं। ऐसा ही कुछ मीरा, मीशा और ज़ैन ने भी किया। हालांकि, मीरा एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। 19 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि, कैसे वो और उनके बच्चों ने क्रिसमस कुकीज़ और पेड़ को सजाया। वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, "अब जिंगल हॉप शुरू हो गया है। #TisTheSeason। क्रिसमस कुकी डेकोरेशन, पेंटिंग दीया (क्योंकि मेरे पास एक स्टैश बचा हुआ था), हॉट चॉकलेट, और पिज्जा नाइट के साथ एक क्रिसमस मूवी! #amithebestmomorwhat।"

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की 6 सबसे महंगी ड्रेस, लाखों में है इनकी कीमत)

मीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बनाई है और उनका अपना एक फैनबेस है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ उन्हें अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल डीटेल्स शेयर करते हुए देखा जाता है। वो प्रश्नोत्तर सेशन और 'आस्क मी एनीथिंग सेशन' के माध्यम से भी अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं।

(ये भी पढ़ें-  खुशी कपूर ने पहनी 1 लाख रुपए की खूबसूरत ड्रेस, मिरर वर्क जैकेट ने खींचा लोगों का ध्यान)

हाल ही में मीरा ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और साथ ही उन्होंने अपना पहला वीडियो भी अपलोड किया। उसी वीडियो में, वह इस बारे में बात करती नजर आईं कि, उन्हें यह विचार कैसे आया और सभी फैंस उनके यूट्यूब चैनल से क्या उम्मीद कर सकते हैं। वीडियो में, मीरा ने शेयर किया कि, वह आगे अपने चैनल पर ऐसे वीडियो पोस्ट करेंगी, जिसमें वह अपना ब्यूटी सीक्रेट, आयुर्वेद, योग और अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करती नजर आएंगी।

फिलहाल, हमें मीरा राजपूत का उनके बच्चों के साथ बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है। तो, आपको मीरा और उनके बच्चों का ये क्रिसमस फन कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.