'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने GF अदिति संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज आईं सामने

फेमस टीवी एक्टर मोहित रैना 1 जनवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए। एक्टर ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने GF अदिति संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज आईं सामने

लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'देवों के देव महादेव' फेम अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) के लिए साल 2022 ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ आज यानी 1 जनवरी 2022 को शादी कर ली है। अपने जीवन के इस नए सफर में कदम रखते ही अभिनेता ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

mohit raina

मोहित रैना टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों की दुनिया में भी एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। मोहित ने कुछ ही सालों में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। हालांकि, एक्टर काफी प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिलती है।

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने पति और दोस्तों संग मनाया नया साल, वीडियो में झूमकर डांस करता दिखा कपल)

1 जनवरी 2022 को मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए मोहित ने लिखा, “प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को तोड़ता है, बाढ़ से छलांग लगाता है, अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दीवारों पर चढ़ता है, आशा से भरा हुआ है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।” तस्वीरों में मोहित और अदिति बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने मालदीव में मनाया न्यू ईयर, पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें)

इससे पहले 31 दिसंबर 2021 को नए साल के अवसर पर मोहित ने अपने इंस्टा से कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “प्रिय 2021 आप नुकसान, लाभ और आश्चर्य से भरे हुए थे। आपने मुझे जीवन के मूल्य का एहसास कराया। गंभीर समय का सामना करने के बाद मैं सभी से आत्मसंतुष्ट न होने का अनुरोध करूंगा। आप दूसरी तरफ के दृश्य को नहीं जानते हैं। मैं उस समय के दौरान मेरे रास्ते में आए सभी प्यार के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे धक्का दिया। पेशेवर रूप से मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 'मुंबई डायरी' और 'शिद्दत' को पसंद किया। जब तक मैं कर सकता हूं, मैं आपका मनोरंजन करता रहूंगा। सुरक्षित रहें, घर के अंदर रहें और प्यार फैलाएं। प्यार ही है, जो हमें जिंदा रखेगा। मैं आप सभी को नव वर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इसे रियल रखें, इसे सिंपल रखें, थैंक्यू एक बार फिर लव एमआर।”

फिलहाल, हम मोहित और अदिति को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो, आपको ये जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.