मोहित रैना ने अपनी शादी की नई तस्वीर की शेयर, दूल्हे के लुक में मुस्कुराते दिखे एक्टर

टीवी एक्टर मोहित रैना ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी से दूल्हे के रूप में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मोहित रैना ने अपनी शादी की नई तस्वीर की शेयर, दूल्हे के लुक में मुस्कुराते दिखे एक्टर

टीवी एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) कुछ हफ्ते पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद से वो अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी से दूल्हे के रूप में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश के BF पर भाई प्रतीक का खुलासा, कृश खेडेकर और तेजा के रिश्ते की बताई सच्चाई)

पहले तो आप ये जान लीजिए कि, 1 जनवरी 2022 को मोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी देखने लायक थी, जो उनके फैंस को भी बेहद पसंद आई थी। शादी के तुरंत बाद एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल से तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को तोड़ता है, बाढ़ से छलांग लगाता है, अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दीवारों पर चढ़ता है, आशा से भरा हुआ है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।”

(ये भी पढ़ें- नव्या नंदा की फोटो पर मां श्वेता बच्चन ने किया कमेंट, फैंस को पसंद आई मां-बेटी की क्यूट फाइट)

इसके बाद अब, 16 जनवरी 2022 को मोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। फोटो में मोहित को आइवरी कलर की शेरवानी पहने देखा जा सकता है। मोहित ने अपने लुक को ग्रीन दुपट्टे, ब्लैक चश्मा और क्रीम कलर की दोशाला के साथ कंप्लीट किया है। तस्वीर में मोहित के चेहरे की खुशी देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो अपनी शादी को लेकर कितने उत्साहित थे।

Mohit raina

(ये भी पढ़ें- पलक पुरसवानी ने की अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'जीवन में प्यार से पहले सम्मान आता है')

इससे पहले, मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी शादी की तैयारियां काफी कम समय में हुई थीं। उन्होंने कहा था, “यह कोई सुनियोजित मामला नहीं था, बल्कि एक शॉर्ट नोटिस का निर्णय था, जो हमने लिया। यह बस हो गया और सब कुछ ठीक हो गया। मुझे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। यह मेरे लिए हृदयस्पर्शी, सुंदर और भावनात्मक था। इससे मुझे एहसास हुआ कि, लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं। मैं हमेशा एक प्राइवेट व्यक्ति रहा हूं। एक अभिनेता के लिए, कुछ ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ आपका हो, आपके दिल के करीब हो और यह व्यक्तिगत रूप से मेरे बहुत करीब था। इसलिए मैं इसे कम महत्वपूर्ण तरीके से करना चाहता था।”

फिलहाल, मोहित अपनी शादी में दूल्हे के रूप में एंट्री करते हुए बेहद हैंडसम लग रहे हैं। तो आपको एक्टर का ये स्टाइल कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.