मोना सिंह ने शादी के बाद पति संग ऐसे मनाई पहली लोहड़ी, फैमिली के साथ यूं कर रही टाइम स्पेंड

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने 27 दिसंबर को शादी कर ली। उन्होंने दक्षिण भरतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग सात फेरे लिए हैं। मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं शादी के बाद दोनों साथ में पहली लोहड़ी सेलिब्रेट करते नजर आए हैं।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

मोना सिंह ने शादी के बाद पति संग ऐसे मनाई पहली लोहड़ी, फैमिली के साथ यूं कर रही टाइम स्पेंड

लो आ गई लोहड़ी वे... साल का सबसे पहला और मुख्य त्योहारों में से एक लोहड़ी का सभी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसकी तैयारियां बीते कई दिनों से जोरों पर थी। अब इसमें चाहे हम बात कर ले खाने की चीजों की या फिर सामूहिक पार्टी की। शहर में लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह है। बाजार जहां रेवड़ी, गज्जक और मूंगफली से सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई सोसायटीज तीयां दी लोहड़ी मनाने की तैयारी कर रही हैं। लोहड़ी को मकर संक्रान्ति के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास काफी रहता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। इस समय रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाए जाते हैं। खासकर इस त्योहार का विशेष महत्व पंजाबी समुदाय से है। और उन्हीं की संस्कृति से आज ये त्योहार देश-विदेश में मनाया जाता है। 

सानू दे दे, लोहड़ी तेरी जीवे, जोड़ी...पूरे उत्तर भारत में 13 जनवरी यानि सोमवार को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां और मिठाई भेजते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। वहीं शादी के बाद पहली बार मना रहे नए-नवेले दूल्हा दुल्हन के लिए ये त्योहार और भी खास हो जाता है। जैसा कि हम जानते है कि इस बार सिनेमाई दुनिया में बहुत सी शादियां हुई हैं। और उन्हीं दुल्हनों में से एक थी टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) जिन्होंने 27 दिसंबर को साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी रचाई। वहीं अब मोना सिंह ने शादी के बाद अपने परिवार के साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की है। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर इतने महंगे हैंडबैग के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, इसकी कीमत हो सकती है आपकी सालाना कमाई)

लोहड़ी के त्योहार से जुड़ी मोना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में मोना सिंह अपने बेस्ट फ्रेंड गौरव गेरा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि मोना सिंह ने अपनी लोहड़ी को काफी एन्जॉय किया है। लोहड़ी के लिए मोना सिंह ने एथनिक लुक को चुना। उन्होंने ऑरेंज कलर के हैवी सूट को पहना हुआ था जिस पर उन्होंने मांग में सिंदूर और हैवी ईयररिंग्स डाले हुए थे। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। फेस्टिव नाईट के लिए मोना का इससे बेहतर लुक और दूसरा नहीं हो सकता। इस दौरान मोना ने खूब डांस किया था। 

शेयर की गई तस्वीरों में मोना के साथ उनके दूल्हे राजा श्याम भी नजर आ रहे थे। श्याम भी मोना के साथ अपनी पहली लोहड़ी का भरपूर मजा उठा रहे थे। सोशल मीडिया पर मोना सिंह की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं फोटोज शेयर करते हुए मोना सिंह ने सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां दी हैं। बता दें कि मोना और श्याम राजगोपालन एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच हुई जिसमें गौरव गेरा-राजेश खेरा, आशीष कपूर और रक्षंदा खान पहुंचे हुए थे। बता दें मोना सिंह अपनी शादी में किसी भी तरह की कोई अनचाही अटेंशन नहीं चाहती थी। इस दौरान उन्होंने लाल कलर का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी हुईं है जोकि उन पर काफी जच रही है। वहीं, उनके दूल्हे राजा श्याम भी दूल्हे के लिबास में काफी हैंडसम लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ब्राइडल लुक में मोना सिंह ने लूटी महफिल, यहां देखिए हल्दी-मेहंदी से फेरों तक का पूरा वेडिंग एलबम)

वैसे अपनी शादी में मोना सिंह बहुत मस्‍ती करती नजर आई थीं। वहीं मोना सिंह इससे पहले करण ओबरॉय और विद्युत जामवाल के साथ भी रिलेशनश‍िप में रह चुकी हैं। लेकिन 2013 में आए एक एमएमएस के कारण विद्युत से उनके र‍िलेशन में दरार आ गई थी। बात करें उनके वर्कफ्रंट कि तो मोना सिंह आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2020 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मोना इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में काम कर चुकी हैं। वह एकता कपूर की एक वेब सीरीज मॉम में भी नजर आएंगी। अपनी शादी में मोना ने सुर्ख लाल रंग के दुल्हन वाला जोड़ेा पहना था जिसमें मोना सिंह बेहद ही सुंदर लग रही थी। (ये भी पढ़ें: देवरानी आकृति आहूजा संग खास है जेठानी ताहिरा कश्यप का रिश्ता, बॉन्डिंग देखकर कहेंगे- जोड़ी हो तो ऐसी)

(फोटो-मोना सिंह इंस्टाग्राम)

पंजाबी कल्‍चर के अनुसार शादी के बाद मोना सिंह ने पहली लोहड़ी को जोरदार तरीके से सेल‍िब्रेट क‍िया है। इस जश्‍न की तस्‍वीरें अब सोशल मीड‍िया अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रही हैं ऐसे में हम भी मोना को ढेर सारी लोहड़ी की बधाइयां देना चाहते हैं। आपको मोना का ये अंदाज़ कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताए साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.