मोना सिंह को पति श्याम राजगोपालन संग हनीमून पर जाने की नहीं है जल्दी, इंटरव्यू में कही ये बात

एक्ट्रेस मोना सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने पति श्याम राजगोपालन संग हनीमून पर ना जाने की वजह के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मोना सिंह को पति श्याम राजगोपालन संग हनीमून पर जाने की नहीं है जल्दी, इंटरव्यू में कही ये बात

टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लाखों-करोड़ों फैंस के दिल पर राज करती हैं। खास बात ये है कि, मोना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस ने डायेरक्टर श्याम राजगोपालन (Shyam Rajagopalan) संग गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही मोना अक्सर अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, मोना सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने हनीमून के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

mona singh

पहले आप ये जान लीजिए कि, मोना सिंह और श्याम की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बेहद ही सीक्रेट रखा था और शादी भी गुपचुप तरीके से की थी। एक्ट्रेस ने 28 दिसंबर 2019 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, मोना और श्याम राजगोपालन अपनी वरमाला की सेरेमनी को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान मोना ने स्माइल करते हुए अपनी आंखों को बंद किया हुआ है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘प्यार हंसी और एक खुशी के बाद।’ हालांकि, कपल की शादी के कुछ समय बाद ही कोरोना वायरस की वजह से देशभर में पहला लॉकडाउन लग गया था, जिस वजह से दोनों अब तक अपने हनीमून पर नहीं जा पाए हैं।

(ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने वाइफ धनश्री संग शेयर की फैमिली फोटो, पैरेंट्स के स्वस्थ होने पर फैंस को कहा थैंक्यू)

mona singh wedding photo

आइए अब आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, मोना सिंह ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने हनीमून पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में मोना सिंह से पूछा गया कि, आपके हनीमून की योजनाएं क्या हैं? तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, कोविड-19 के कारण अभी वह दोनों इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘जब से हमने शादी की है, तब से ही हम लॉकडाउन में रह रहे हैं। हम अभी तक हनीमून के लिए टूर पर नहीं जा पाए हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि, पहले दुनिया ठीक हो जाए।’

(ये भी पढ़ें: अर्जुन बिजलानी को आई बेटे अयान की याद, स्पेशल वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं हमेशा तुम्हारा सहारा रहूंगा')

mona singh husband

इसके आगे मोना ने बताया कि, उन्हें हनीमून पर जाने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि दोनों के लिए पहले लोगों का स्वास्थ्य है। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘हम दोनों को अभी कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि हमारे लिए अभी लोगों का स्वस्थ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। पहले हमें मिलकर महामारी को खत्म करना है।’

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक को किया याद, एक्ट्रेस की मां मधु ने किया भावुक पोस्ट)

mona singh interview

बेशक, अब तक मोना सिंह अपने लविंग हसबैंड श्याम राजगोपालन के साथ हनीमून पर नहीं गई हैं, लेकिन बीते दिनों कपल बाहर घूमने गया था। इस दौरान उन दोनों के साथ एक्टर गौरव गेरा भी मौजूद थे। मोना सिंह ने 25 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने पति श्याम और दोस्त गौरव के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में मोना और श्याम एक बोट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में, मोना और गौरव कैमरे के लिए क्यूट पोज दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में, मोना कैमरे को देखकर स्माइल कर रही हैं। वहीं, आखिरी फोटो में मोना, श्याम और गौरव एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। मोना की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

mona singh vacation photo

mona singh with gaurav

mona singh

shyam rajagopalan

फिलहाल, मोना सिंह अपने पति श्याम संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.