माइक रिचर संग रिलेशनशिप के तीन साल पूरे होने पर सिंगर मोनाली ठाकुर ने लिखा ये मैसेज

सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) इन दिनों स्विट्ज़रलैंड के स्विस आल्प्स में फंसी हुई हैं। मगर वह वहां बॉयफ्रेंड संग खूब एन्जॉय कर रही हैं। मोनाली ने हाल ही में अपने प्यार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माइक रिचर संग रिलेशनशिप के तीन साल पूरे होने पर सिंगर मोनाली ठाकुर ने लिखा ये मैसेज

बॉलीवुड में 'मोह मोह के धागे', 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' और 'सवार लूं' जैसे गानों में अपनी आवाज देने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) इन दिनों स्विट्ज़रलैंड के स्विस आल्प्स में फंसी हुई हैं। मगर वह वहां बॉयफ्रेंड संग खूब एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लगने से पहले मोनाली ठाकुर अपने जर्मन बॉयफ्रेंड माइक रिचर (Maik Richter) के साथ स्विट्जरलैंड गई थीं। लॉकडाउन लगने के बाद दोनों को वहीं रुकना पड़ा और ये दोनों इस मौके का फायदा उठा रहे हैं।

देसी गानों में माहिर मोनाली ने अपने लिए एक विदेशी पार्टनर चुना है। दोनों तब मिले थे जब मोनाली 2016 में अपने वेकेशन पर स्विट्ज़रलैंड गई हुई थीं। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ जो अब तक बरकरार है। सभी की दिलों में बसने वाली क्यूट सी मोनाली ने हाल ही में अपने प्यार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखें फोटोज।

Monali thakur and Maik Richter

माइक रिचर के साथ प्यार से तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनाली ने लिखा कि- ''हम वास्तव में विशेष हैं... @maaaik_richter तुम 10 साल की उम्र की तरह दिखते हो। ... हमारे सबसे लंबे रिश्ते के लिए बधाई! ये तस्वीरें किसी बागवानी की लग रही हैं।'' इन फोटोज में वह दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। यहां आपको ये बताते चलें कि मोनाली ठाकुर और माइक रिचर के रिश्ते को अब तक तीन साल पूरे हो चुके हैं।

Monali Thakur and Maik Richter

इसके पहले मोनाली ने अपने एक टूर की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि- ''सुप्रभात सभी को!...सभी के लिए पहाड़ों से पॉजिटिव वाइब्स भेजना है...@maaaik_richter द्वारा हाथों से बनाया हुआ फूलों का उपहार  प्यार में दिया गया। उम्मीद है कि हम जल्द ही विशेष दिन का उत्सव मनाएंगे।'' इस कैप्शन को देखेने के बाद ये साफ है कि वे जल्द ही माइक रिचर से शादी कर सकती हैं। ये फोटोज कार के अंदर ली गई है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

Monali Thakur

एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए मोनाली ठाकुर ने बताया कि उन्हें पहले से इस बात का अंदाजा हो गया था कि भारत में लॉकडाउन लग सकता है। इसलिए वे स्विट्जरलैंड जाने से पहले अपने घरवालों के लिए जरूरत का सामान और दवाईयां ले आई थीं। स्विट्जरलैंड में समय बिताने के बारे में मोनाली ठाकुर ने बताया कि वे भारत की तरह अपने घर में बंद नहीं है। लेकिन वहां कोई रेस्टोरेंट, पब और पब्लिक एरिया खुले नहीं हुए हैं। वहां भी सिर्फ राशन की दुकानें, अस्पताल, बैंक और पोस्टल सर्विस चालू है। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

Monali Thakur and Maik Richter

इस बारे में उन्होंने आगे बताया कि वे घर से बाहर जाकर साइकिलिंग करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पूरा दिन साइकिल चलाती हूं। मुझे पहाड़ों पर अकेले साइकिल चलाना पसंद है। प्रकृति के बीच में रहना बहुत अच्छा लगता है। मोनाली ने ये भी बताया कि वे घर में ही गाने रिकॉर्ड कर रही हैं।

Monali Thakur and Maik Richter

उन्होंने कहा, 'जब मैं बाहर नहीं होती तो मैं घर के स्टूडियो में गाने रिकॉर्ड करती हूं। मैं अपने पार्टनर के लिए खाना भी पका रही हूं।' मोनाली के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड के परिवार का पहाड़ों में एक फार्महाउस है, जो कि इस समय शांति से भरा हुआ है। (ये भी पढ़ें: अरबाज खान के साथ शादी करने पर जॉर्जिया एंड्रियानी ने किया खुलासा, बताया सच्चाई)   

Monali Thakur and Maik Richter

बता दें कि मोनाली ठाकुर ने ये भी बताया है कि वे अपने बॉयफ्रेंड और उनके परिवार के लिए खान पका रही हैं। खाने में वे दाल बनाती हैं जो उनके बॉयफ्रेंड के परिवार को पसन्द है। उन्होंने ये भी बताया कि माइक भारतीय मसालों को पसंद करते हैं और विदेश में भारतीय मसालों का टच मिस कर रहे हैं। मोनाली ने कहा कि वे अगले साल गर्मियों में माइक से शादी कर सकती हैं। अपने प्लान को वे फैन्स के साथ जरूर शेयर करेंगी।

फिलहाल, आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.