मोनालिसा अपने बर्थडे पर बोल्ड ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, यूजर बोला- 'देश की संस्कृति बिगाड़ दी है'

हाल ही में, भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसके लिए नेटिजंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मोनालिसा अपने बर्थडे पर बोल्ड ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, यूजर बोला- 'देश की संस्कृति बिगाड़ दी है'

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज यानी 21 नवंबर 2022 को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने बर्थडे पर मोनालिसा पति विक्रांत के साथ खूबसूरत वादियों में घूम रही हैं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ-साथ मोनालिसा ने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति के साथ बेडरूम में रोमांस करती दिख रही हैं।

Monalisa

दरअसल, 21 नवंबर 2022 को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की रिवीलिंग ब्रालेट के साथ हद से ज्यादा छोटी स्कर्ट पहनी हुई है और उनके साथ उनके पति विक्रांत भी हैं। सामने बड़ा सा केक रखा हुआ है, जिसे मोनालिसा काटते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा और विक्रांत लिपलॉक करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

अब जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने मोनालिसा को इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। कई लोगों ने तो वीडियो पर काफी भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। कमेंट्स में जहां एक शख्स भारतीय संस्कृति और उसकी परंपराओं का सम्मान न करने को लेकर उन पर निशाना साध रहा था, तो वहीं कुछ ने उनकी नाक का मजाक भी उड़ाया। आप भी देखिए ये कमेंट्स। 

Monalisa

Monalisa

Monalisa

Monalisa

Monalisa

इस वीडियो के अलावा मोनालिसा और विक्रांत ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई रोमांटिक फोटोज भी शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा पहाड़ की वादियों में रेड कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनकर विक्रांत के साथ ऐसे-ऐसे हॉट पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों में मोनालिसा और विक्रांत खिलखिलाती धूप में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ''जब बर्थडे सुपर स्पेशल हो।''

monalisha

monalisha

monalisha

खैर, जन्मदिन पर अभिनेत्री को ट्रोल करते देखना काफी निराशाजनक था। फिलहाल, आपको मोनालिसा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.