मोनिशा जयसिंह ने अपने बेटे की शादी में खुद डिजाइन किए कपड़े, पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं दुल्हन

फेमस फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने अपने बेटे की शादी के लिए खुद ही कपड़े डिजाइन किए हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे थे। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मोनिशा जयसिंह ने अपने बेटे की शादी में खुद डिजाइन किए कपड़े, पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं दुल्हन

ज्यादातर कपल्स के लिए शादी के कपड़ों का चयन करना मुश्किल होता है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिवार से कोई फैशन डिजाइनर हो, तो उनके लिए ये काफी आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ आंचल वाधवा और युधिष्ठिर जयसिंह के साथ। दरअसल, युधिष्ठिर जयसिंह की मां मोनिशा जयसिंह एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं।

anchaal wadhwa

फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह को ग्लैमरस, रेड कार्पेट और रेडी आउटफिट के लिए जाना जाता है। उन्होंने खुद अपने बेटे और उनकी दुल्हन के लिए कपड़े डिजाइन किए। बता दें कि मोनिशा की बहू उनके साथ पहले से ही काम कर रही थीं। मोनिशा की बहू का कहना है कि, “मोनिशा जयसिंह के कपड़े पहनना एक सपना था। हमारे सभी आउटफिट्स हमारे व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए परफेक्ट थे।”

achal

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

आंचल वाधवा पहली बार मुंबई स्थित बुटीक 'फिटनेस स्टूडियो एंटीग्रैविटी क्लब' के संस्थापक युधिष्ठिर से दो साल पहले मिली थीं। उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी और कबूल किया कि लॉकडाउन ने उन्हें करीब ला दिया। वाधवा के बर्थडे पर युधिष्ठिर ने पिछले साल मालदीव में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया था। इस बारे में बात करते हुए आंचल ने कहा था कि उन्होंने उनके 25वें जन्मदिन पर हिंद महासागर के बीच में उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने ये भी कहा कि ट्राई-बैंड प्रपोजल रिंग अब उनकी पसंदीदा ज्वेलरी है।

achal

अब बात करते हैं कपल के वेडिंग आउटफिट्स की। दरअसल, दुल्हन आंचल ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा छोड़कर बेबी पिंक कलर का लहंगा चुना था। इस लाइट पिंक लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और डबल दुपट्टा कैरी किया था। उनके लहंगे पर सिल्वर कलर का बारीक काम किया गया था, जो इसे और खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को आंचल ने एक डायमंड नेकपीस, डायमंड टीका, डायमंड रिंग और सिल्वर चूड़ियों के साथ पूरा किया था।

anchaal

anchal

anchal

अपने वेडिंग लुक के लिए आंचल ने लाइट मेकअप और खुले बालों का चयन किया, जिन्हें नीचे से कर्ल किया गया था। वहीं, उनके दुल्हे की बात करें, तो युधिष्ठिर जयसिंह ने भी पिंक कलर की शेरवानी में अपनी लेडी लव को ट्विन किया। दोनों अपने-अपने आउटफिट्स में बेहद प्यारे लग रहे थे।

anchal

anchal

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

फिलहाल, आपको दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.