बॉलीवुड की इन 9 फेमस एक्ट्रेसेस में किसको मिली है सगाई में सबसे महंगी अंगूठी, जानें यहां

कभी-कभी आपके मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को सगाई में कितनी महंगी अंगूठी मिली होगी? तो आज हम आपको कुछ फेमस एक्ट्रेसेस की इंगेजमेंट रिंग्स के बारे में बताने और उसकी एक झलक भी दिखाने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड की इन 9 फेमस एक्ट्रेसेस में किसको मिली है सगाई में सबसे महंगी अंगूठी, जानें यहां

बॉलीवुड अभिनेत्रियों का लग्जरी लाइफस्टाइल, फैशन, उनके अफेयर्स, शादी और यहां तक कि उनसे जुड़ी हर चीज के बारे में जानने के लिए फैंस काफी दिलचस्पी रखते हैं, और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर जैसी फेमस एक्ट्रेसेस की शादियों ने तो खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन अभिनेत्रियों के इंगेजमेंट रिंग्स के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। तो ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठना तो लाजमी है कि आखिर इन एक्ट्रेसेस को सगाई में कितनी महंगी अंगूठी मिली होगी? तो आज हम आपको बॉलीवुड की इन फेमस एक्ट्रेसेस की महंगी इंगेजमेंट रिंग्स के बारे में बताने और उसकी एक झलक भी दिखाने जा रहे हैं।

1. दीपिका पादुकोण

साल 2019 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका ने सगाई में सिंगल सॉलिटेयर स्क्वेयर डायमंड रिंग पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 2.7 करोड़ रुपए बताई जाती है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

2. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की थी। इस दौरान सब्यसाची ने इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका ने हिंदू शादी में जो गहने पहने उनमें 22 कैरेट गोल्ड में जापान से आए मोती और अनकट हीरे जड़े हुए थे। इससे पहले सगाई में निक ने प्रियंका चोपड़ा को बड़ी सी डायमंड रिंग पहनाई थी, जिसकी कीमत 200,000 डॉलर यानी करीब 1.40 करोड़ रुपए है। यह रिंग देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

3. अनुष्का शर्मा 

Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा ने अपनी सगाई में करीब 1 करोड़ रुपए की रिंग पहनी थी। बताया जाता है कि यह वेडिंग रिंग विराट कोहली ने खुद उनके लिए सेलेक्ट की थी। इस रिंग को चुनने में विराट ने लगभग तीन महीने लगाए थे क्योंकि वह अनुष्का को सबसे खूबसूरत एंगेजमेंट रिंग पहनाना चाहते थे।

4. सोनम कपूर 

Sonam Kapoor Ahuja

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की है। शादी से पहले सगाई में सोनम कपूर को आनंद आहूजा ने करीब 90 लाख रुपये की डायमंड रिंग पहनाई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

5. ऐश्वर्या राय 

bollywood actresses Aishwarya Rai engagement ring

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने सन 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को तकरीबन 50 लाख रु. की रिंग पहनाई थी, जो 53 कैरेट की सॉलिटेयर रिंग थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

6. शिल्पा शेट्टी 

bollywood actresses Shilpa Shetty engagement ring

बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक और ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी सगाई में काफी महंगी अंगूठी पहनी थी। लंदन में बिग ब्रदर जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी, उस दौरान उन्होंने अपनी सगाई में 20 कैरेट की सॉलिटेयर रिंग पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।

7. विद्या बालन 

bollywood actresses Vidya Balan engagement ring

भूलभुलैया, कहानी, इश्किया जैसी यादगार फिल्में करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने सन 2012 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उन्हें सगाई में एंटीक गोल्ड रिंग गिफ्ट की थी, जिसमें लगा रूबी स्टोन बहुत खूबसूरत लग रहा था। इसकी कीमत तकरीबन 75 लाख रुपये बताई जाती है। 

8. असिन थोट्टूमकल

Asin Thottumkal engagement ring

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' और दक्षिण भारत की कई फिल्मों में नजर आईं असिन थोट्टूमकल ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी। असिन ने अपनी सगाई में 6 करोड़ रुपए की 20 कैरेट वाली सॉलिटेयर रिंग पहनी थी। ये रिंग असिन को उनके पति ने गिफ्ट में दी थी, जिसपर 'AR' लिखा था। (ये भी पढ़ें: सगाई की अंगूठी से जुड़ा है शादीशुदा जिंदगी का ये राज, आपकी है ऐसी रिंग तो हो जाइए सावधान)  

9. करीना कपूर

bollywood actresses Kareena Kapoor engagement ring

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई थी। चूंकि करीना कपूर को डायमंड रिंग पहनने का शौक है, ऐसे में उनकी पसंद को देखते हुए सैफ अली खान ने शादी के वक्त उन्हें 5 कैरेट प्‍लेटिनम बैंड वाली डायमंड रिंग तोहफे में दी थी। हालांकि, इसकी कीमत सामने नहीं आई है।

...तो ये थीं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस के सगाई की अंगूठी, जो उनके प्यार की निशानी है। यहां हमने जितनी एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताया उसमें सबसे महंगी अंगूठी असिन थोट्टूमकल ने पहनी है। आगे भी हम आपके लिए बॉलीवुड की ऐसी ही रोचक स्टोरी लाते रहेंगे। तब तक के लिए विजिट करते रहिए हमारी वेबसाइट को।

वैसे आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.