क्या मौनी रॉय गोवा में मना रही थीं अपनी बैचलरेट पार्टी? दोस्तों के साथ वायरल तस्वीरों में मिला संकेत

हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय गोवा में दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं। इसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि, एक्ट्रेस वहां अपनी बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

क्या मौनी रॉय गोवा में मना रही थीं अपनी बैचलरेट पार्टी? दोस्तों के साथ वायरल तस्वीरों में मिला संकेत

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। मौनी अक्सर अपनी हॉट फोटोज और कातिलाना लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसलिए, उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक है। मौनी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जो एक्ट्रेस की बैचलर पार्टी सेलिब्रेशन की बताई जा रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

गोवा में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए मौनी रॉय की तस्वीरों ने इन अटकलों को जन्म दिया है कि, वह समुद्र तट पर अपनी बैचलर पार्टी का आनंद ले रही थीं। तस्वीरों को उनकी दोस्त व एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और मौनी व उनकी अन्य दोस्तों को जश्न मनाते हुए दिखाया। इस फोटो को देखने के बाद फैंस ने अनुमान लगाया कि, ये मौनी की बैचलर पार्टी की तस्वीरें हैं। खबरें आ रही हैं कि, मौनी जनवरी 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, मौनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

पार्टी की कई तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आशका ने कैप्शन में लिखा, "अद्भुत महिलाओं की कंपनी में अद्भुत समय ... मोनोबिना @imouniroy आशीर्वाद और आपको बहुत सारा आशीर्वाद मेरी मो मो।" आशका द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में से एक में सभी लड़कियों को काले रंग की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है, जिनमें एक कार्ड पर 'ब्राइड टू बी' लिखा हुआ नजर आ रहा है।

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय की मंगेतर मेलिस संग शादी की तारीख आई सामने, जानें कपल का पूरा वेडिंग प्लान)

अन्य तस्वीरों में मौनी, आशका और उनके दोस्त समुद्र तट पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज के साथ लिखे हुए कैप्शन ने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है कि, क्या यह मौनी की बैचलर पार्टी थी। एक यूजर ने कमेंट करके पूछा, "किस लिए जश्न? क्या वह उनकी बैचलर पार्टी थी?” हालांकि, अभी तक न तो मौनी और न ही आशका ने इस कमेंट का जवाब दिया है।

(ये भी पढ़ें- 'रक्षाबंधन' फेम नायरा बनर्जी ने निशांत मलकानी संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'अब शादी करना चाहती हूं')

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी कई सालों से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कथित तौर पर यह जोड़ा अगले साल दुबई में शादी करने की योजना बना रहा था, लेकिन फिर अपनी योजना बदल दी और अब भारत में ही एक भव्य शादी समारोह करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से यह कहा गया है कि, यह जोड़ा पहले शादी करना चाहता था, लेकिन महामारी के कारण इसमें देर हो गई। कथित तौर पर, उनकी शादी की योजना 26 और 27 जनवरी 2022 को है।

फिलहाल, मौनी रॉय अपनी दोस्तों के साथ गोवा में एंजॉय कर रही हैं। तो, क्या आपको भी यही लगता है कि, एक्ट्रेस जल्द से जल्द शादी करने वाली हैं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.