मौनी रॉय ने मलयाली-बंगाली सुहाग की निशानी को किया फ्लॉन्ट, नई-नवेली दुल्हन के दिए गोल्स

हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय को शादी के करीब ए​क हफ्ते बाद स्पॉट किया गया, जहां वह अपने शाखा-पोला और गोल्ड कड़ों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मौनी रॉय ने मलयाली-बंगाली सुहाग की निशानी को किया फ्लॉन्ट, नई-नवेली दुल्हन के दिए गोल्स

‘गोल्ड’ फिल्म की अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अब ‘मिसेज नांबियार’ बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 27 जनवरी 2022 को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद मौनी रॉय हाल ही में, मुंबई में स्पॉट हुईं, इस दौरान उन्होंने अपनी मलयाली और बंगाली सुहाग की निशानियों को फ्लॉन्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।

Mouni Roy With Suraj Nambiar

पहले ये जान लीजिए कि, मौनी रॉय साल 2019 से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही थीं और अब कपल शादीशुदा हो चुका है। मौनी की शादी की रस्में 26 जनवरी 2022 से शुरू हुई थीं और पूल पार्टी व संगीत सेरेमनी के साथ 28 जनवरी 2022 उनकी शादी की रस्में खत्म हुई थीं। शादी के बाद मौनी रॉय ने कई बार शाखा-पोला (सुहागन महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली बंगाली चूड़ियां) फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मलयाली और बंगाली ब्राइड लुक्स से पति सूरज को दिया था सरप्राइज, स्टाइलिस्ट ने बताई स्टोरी)

Mouni Roy With Suraj Nambiar

शादी के एक हफ्ते बाद मौनी रॉय को पैपराजी द्वारा मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान नई-नवेली दुल्हन मौनी रॉय ब्लैक एंड पिंक फ्लोरल शरारा सेट में नजर आईं। अपनी फीकी मेहंदी और सिंदूर लुक में वह नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दे रही थीं। हालांकि, उनकी मलयाली और बंगाली सुहाग की निशानी थी, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। वह बंगाली सुहागन की निशानी के रूप में शाखा-पोला और मलयाली सुहागन की निशानी के रूप में सोने के कड़े पहने नजर आईं।

Mouni Roy

Mouni Roy

इससे पहले, 31 जनवरी 2022 को मौनी रॉय गोवा से मुंबई लौटी थीं। उन्हें पति सूरज के साथ एयरपोर्ट पर रेड कलर की बनारसी साड़ी में स्पॉट किया गया था। इस दौरान भी अभिनेत्री अपना सिंदूर और शाखा-पोला फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। एयरपोर्ट के बाद अभिनेत्री द्वारा अपने ससुराल में गृह प्रवेश और अंगूठी ढूंढने की रस्म को पूरा करते हुए कुछ वीडियोज भी सामने आए थे।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड)

फिलहाल, मौनी रॉय फुल-ऑन नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दे रही हैं। तो आपको मौनी का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.