कन्यादान रस्म में रोती दिखीं मौनी रॉय, बंगाली शादी के खास पलों को एक्ट्रेस ने किया शेयर

हाल ही में, अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी बंगाली शादी के महत्वपूर्ण पलों की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कन्यादान रस्म में रोती दिखीं मौनी रॉय, बंगाली शादी के खास पलों को एक्ट्रेस ने किया शेयर

मनोरंजन जगत की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग अपना रिश्ता कभी स्वीकार नहीं किया था। लेकिन शादी के बाद से ही वह अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी बंगाली शादी के अहम पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं।

Mouni Roy with Suraj Nambiar

जैसा कि, आप जानते हैं कि, मौनी रॉय बंगाली हैं और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार मलयाली हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। अपनी मलयाली शादी के बाद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इसके सभी रस्मों की झलकियां दिखाई थीं और अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी बंगाली शादी की झलकियां दिखाई हैं।

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने ससुराल के लोगों के साथ की पोस्ट वेडिंग पूजा, लाल बंधनी साड़ी में दिखीं खूबसूरत)

दरअसल, 2 फरवरी 2022 को मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनकी बंगाली शादी का है। इसमें पान की पत्तियों से अपना चेहरा छुपाकर उनके ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला, सिंदूर, सात-फेरे तक की झलकियां शामिल हैं। हालांकि, इस वीडियो में एक और इमोशनल पल देखा जा सकता है, जिसमें कन्यादान के दौरान मौनी रोती हुई नजर आईं। यहां देखें वो वीडियो।

मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अपनी मलयाली शादी में उन्होंने साउथ इंडियन ब्राइड लुक अपनाते हुए लाल बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने टेंपल ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, अपनी बंगाली शादी में उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी का लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी थी।

Mouni Roy with Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के फर्स्ट फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, यूनिक बर्थडे केक की दिखी झलक)

शादी के एक हफ्ते के बाद हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री नई-नवेली दुल्हन के गोल्स देती हुई नजर आई थीं। उन्होंने ब्लैक एंड पिंक कलर का शरारा सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने अपनी फीकी मेहंदी, मांग में सिंदूर, शाखा-पोला और साउथ इंडियन कड़े को फ्लॉन्ट किया था। वह इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Mouni Roy

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मलयाली-बंगाली सुहाग की निशानी को किया फ्लॉन्ट, नई-नवेली दुल्हन के दिए गोल्स)

फिलहाल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी का वीडियो काफी प्यारा है। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.