बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद से लगातार अपनी और अपने नए घर की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। मौनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से साफ जाहिर है कि, उनका ससुराल यानी सूरज नांबियार का घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। आइए आपको उनके घर का डिजिटल टूर कराते हैं।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने दादा-दादी के घर पर की थी शादी, वेडिंग के टीजर में डीटेल किया शेयर)
मौनी रॉय का ससुराल बैंगलोर में है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में उनके घर के बाहर की एक झलक देखने को मिली थी। उनके घर के बाहर का नजारा देखने लायक था। उनके घर के चारों तरफ हरियाली है, जो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है।
वहीं, एक तस्वीर में उनके घर का इंटीरियर नजर आया था। इस फोटो में वो अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ी दिख रही थीं। उनका घर व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में सजाया गया है।
(ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज)
मौनी रॉय के घर की एक-एक चीज बेहद खास और खूबसूरत है। एक तस्वीर में मौनी घर की छत पर आराम फरमाती नजर आई थीं। उनके घर की छत पर बैठने के लिए काफी शानदार इंतजाम है।
अक्सर तस्वीरों में मौनी को अपने घर की बालकनी में खड़े हुए देखा जाता है, जहां वो जमकर पोज देती हैं और प्राकृतिक नजारे का लुत्फ भी उठाती हैं। उनकी बालकनी भी काफी शानदार है।
बता दें कि, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। शादी में अभिनेत्री ने अपने बंगाली और मलयाली वेडिंग लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहनी 24,000 रुपए की टोपी, नो-मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत)
फिलहाल, हमें तो मौनी रॉय का नया घर काफी अच्छा लगा। वैसे, आपको इनके घर का कौन-सा हिस्सा ज्यादा खूबसूरत लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।