मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड

इस स्टोरी में हम आपको एक्ट्रेस मौनी रॉय के प्री-वेडिंग से लेकर पोस्ट-वेडिंग लुक तक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) वर्तमान समय में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने 27 जनवरी 2022 को दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ दो रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी रचाई थी। उनके प्री-वेडिंग और वेडिंग लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था, क्योंकि उन्होंने अपना हर लुक बेहद संजीदगी के साथ कैरी किया था। आइए आपको उनके पी-वेडिंग और वेडिंग लुक्स के बारे में बताते हैं।

मेहंदी लुक

Mouni Roy Mehendi Look

मौनी रॉय की मेहंदी 26 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। मेहंदी समारोह के लिए अभिनेत्री ने डिजाइनर पायल सिंघल के कलेक्शन से बैकलेस चोली के साथ एक पीले रंग का लहंगा पहना था, जिसमें स्टेटमेंट ब्लाउज़ और सीशेल डिटेल्स थे। उन्होंने अपने लुक को एक स्टेटमेंट मांग टीका और झुमकों से कंप्लीट किया था और बेशक वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पूल पार्टी की तस्वीरें कीं शेयर, क्रॉप टॉप-स्कर्ट में फ्लॉन्ट ​करती दिखीं 'शाखा-पोला')

हल्दी लुक

Mouni Roy Haldi Look

मौनी रॉय अपने हल्दी समारोह में बॉयफ्रेंड सूरज के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आई थीं। अभिनेत्री ने भारी बॉर्डर के साथ एक सफेद कढ़ाई वाले लहंगे को चुना था और उसे एक सफेद स्लीवलेस ब्लाउज और एक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। मौनी ने फूलों की ज्वेलरी व गोल्ड झुमकों से अपने लुक को पूरा किया था।

मलयाली ब्राइड लुक

Mouni Roy Malyali Look

मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार कर्नाटक के बंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उन्होंने अपने पति की संस्कृति का सम्मान करते हुए मलयाली दुल्हन बनने का फैसला किया था। इसके लिए मौनी ने लाल बॉर्डर वाली सफेद रेशम की साड़ी पहनी थी। अपने लुक को एक्ट्रेस ने 22 कैरेट साउथ इंडियन टेंपल ज्वेलरी से निखारा था। उनकी टेंपल ज्वेलरी में लंबा हार, चोकर, झुमके, माथापट्टी, कड़ा और कमरबंद शामिल था।

बंगाली ब्राइड लुक

Mouni Roy Bengali Look

बंगाली फैमिली से ताल्लुक रखने वाली मौनी रॉय ने अपनी परंपराओं को भी फॉलो किया था। उन्होंने अपनी बंगाली शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था, जो दुल्हनों के फेवरेट डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से था। भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे के साथ उन्होंने सिर पर एक भारी दुपट्टा लिया था, जिस पर ‘आयुष्मती भव:’ लिखा हुआ था। मौनी ने अपने लुक को एमराल्ड और अनकट डायमंड हेरिटेज ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। उनके बंगाली लुक ने दीपिका और कैटरीना के वेडिंग लुक की याद दिला दी थी।

(ये भी पढ़ें- मौनी राॅय का ससुराल में हुआ गृह प्रवेश, अंगूठी ढूंढने की रस्म का भी वीडियो आया सामने)

संगीत लुक

Mouni Roy Sangeet Look

शादी के बाद 28 जनवरी 2022 को संगीत आयोजित की गई थी। अभिनेत्री ने अपने संगीत के लिए डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक का गोल्डन लहंगा चुना था। एक्ट्रेस ने गोल्डन भारी लहंगे के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज और एक दुपट्टा कैरी किया था। मांग टीका, चोकर और इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ली करके खुले छोड़ दिए थे। अपने संगीत लुक में वह अपना शाखा-पोला फ्लॉन्ट करते हुए काफी प्यारी लग रही थीं।

पूल पार्टी लुक

Mouni Roy with hubby Suraj at her pool party

शादी के बाद मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार और फैमिली व फ्रेंड्स के साथ पूल पार्टी भी एंजॉय की थी। अपनी पूल पार्टी में मौनी रॉय ने क्रॉप टॉप और रैप स्कर्ट के साथ फ्लोरल प्रिंटेड कोऑर्डिनेटर पहना था, जिसमें वह मॉडर्न नई-नवेली दुल्हन के गोल्स देती हुई नजर आई थीं।

गृह प्रवेश लुक

Mouni Roy Grah Pravesh Look

30 जनवरी 2022 को मौनी रॉय और सूरज ने मुंबई वापसी की और एक्ट्रेस ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया। अपने गृह प्रवेश के लिए मौनी रॉय ने पारंपरिक नई-नवेली दुल्हन लुक अपनाते हुए रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड चेन, झुमके व शाखा-पोला से स्टाइल किया था। लाल होठों के साथ उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। इसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय पति सूरज संग बनारसी साड़ी में सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर, एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस)

मौनी रॉय ने अपने सभी वेडिंग लुक से एक नया ट्रेंड सेट किया है। तो आपको उनका कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.