मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने संगीत में काटा थ्री टियर केक, सामने आया कपल का लिप-लॉक मोमेंट

27 जनवरी 2022 को एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इसके बाद, कपल ने एक संगीत सेरेमनी की मेजबानी की, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने संगीत में काटा थ्री टियर केक, सामने आया कपल का लिप-लॉक मोमेंट

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों और वीडियोज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अभिनेत्री 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इस कपल ने एक-दूसरे की संस्कृतियों का सम्मान करने के लिए मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार दो शादियां की थीं। अब, सोशल मीडिया उनकी संगीत की रात की मस्ती भरी झलकियों से भर गया है। आइए आपको दिखाते हैं।

mouni roy and suraj nambiar

28 जनवरी 2022 को मौनी और सूरज ने शादी के बाद एक भव्य संगीत समारोह की मेजबानी की। सेरेमनी के लिए मौनी ने गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने घुंघराले खुले बालों के साथ अपने मेकअप को लाइट रखा था। उनकी एक दोस्त करिश्मा मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दुल्हन खुद को एस्कॉर्ट करते हुए देखकर बहुत उत्साहित दिख रही थीं।

mouni roy

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय की शादी के बाद संगीत सेरेमनी: गोल्डन लहंगे में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस)

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार की संगीत की रात के कई वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में, नवविवाहितों को शादी का 3 टियर केक काटते हुए देखा जा सकता है, जिसमें सफेद फ्रॉस्टिंग पर सजे लाल और सफेद गुलाब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जिस बात ने सभी का दिल जीत लिया, वह था मौनी और सूरज का क्यूट लिप-लॉक मोमेंट, जो उन्होंने अपनी शादी का केक काटते हुए किया।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने)

इससे पहले, नवविवाहित दुल्हन मौनी रॉय का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ बार काउंटर पर डांस कर रही थीं। वो उस पार्टी में पूरी तरह से मॉर्डन दुल्हन के लिबास में थीं। वीडियो में, वह एक स्लीवलेस शाही नीली और सफेद धारीदार लंबी ड्रेस पहने देखी जा सकती हैं। हर बंगाली दुल्हन शाखा पोला पहनती है, क्योंकि यह बंगाली संस्कृति में एक विवाहित महिला का प्रतीक है और मौनी ने अपनी सुहाग की निशानी को बखूबी फ्लॉन्ट किया। वीडियो में, हम मीत ब्रदर्स मनमीत सिंह, प्रतीक उटेकर और कुछ अन्य लोगों को भी देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)

मौनी रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति सूरज नांबियार के साथ अपनी बंगाली शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में कपल को अपनी शादी के मंडप में शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। जहां एक तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी पोज दे रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में सूरज को मौनी के सिर पर सिंदूर लगाते देखा जा सकता था। हालांकि, जिस तस्वीर ने हमारा दिल जीत लिया, उसमें सूरज, मौनी के गाल पर किस करते नजर आ रहे थे। तस्वीरों को साझा करते हुए मौनी ने कैप्शन के लिए संस्कृत का एक श्लोक लिखा था।

mouni roy and suraj nambiar

mouni roy and suraj nambiar

mouni roy and suraj nambiar

mouni roy and suraj nambiar

फिलहाल, मौनी की संगीत रस्म की झलकियों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो आपको ये वीडियोज और तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.