मौनी रॉय ने बंगाली शादी की तस्वीरें कीं शेयर, मांग में सिंदूर भरते और किस करते दिखे पति सूरज

एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। अब, एक्ट्रेस ने अपनी बंगाली शादी की झलकियां अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मौनी रॉय ने बंगाली शादी की तस्वीरें कीं शेयर, मांग में सिंदूर भरते और किस करते दिखे पति सूरज

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) गोवा के आलीशान होटल में अपने सपनों के राजकुमार सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। मौनी और सूरज ने बंगाली और मलयाली दोनों रिवाजों से शादी की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। 28 जनवरी 2022 को अब एक्ट्रेस ने अपनी बंगाली शादी की कुछ झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

suraj nambiar and mouni roy

पहले तो आप ये जान लीजिए कि, सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बना और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया और आखिरकार वे 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। हालांकि, सूरज एक मलयाली परिवार से हैं और दूसरी ओर, मौनी बंगाली फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनकी शादी दोनों रिवाजों से संपन्न हुई।

suraj nambiar and mouni roy

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने बंगाली रीति-रिवाज से दोबारा की शादी, सिंदूर रस्म से 7 फेरों तक की झलकियां आईं सामने)

28 जनवरी 2022 को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बंगाली शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिनमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। अपनी शादी में मौनी ने एक रेड कलर का लहंगा पहना था और अपने लुक को उन्होंने गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वेलरी, नथ, चूड़ियों और गजरे से निखारा था। वहीं, उनके दूल्हे सूरज व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दोशाला और गले का हार पेयर किया था। फोटोज में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं और आखिरी तस्वीर में सूरज को मौनी की मांग भरते देखा जा सकता है। यहां देखें वो फोटोज।

suraj nambiar and mouni roy

suraj nambiar and mouni roy

suraj nambiar and mouni roy

suraj nambiar and mouni roy

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने अपनी मलयाली शादी के अनमोल पल किए शेयर, पति सूरज पर प्यार लुटाती आईं नजर)

इससे पहले, मौनी ने अपनी मलयाली शादी की कुछ फोटोज को शेयर किया था, जिसमें मौनी और सूरज बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीर में आप एक्ट्रेस को सफेद और लाल कलर की साड़ी में देख सकते हैं। उन्होंने लाल पल्लू और बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पेयर किया था और अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी व फूलों से बने बालों की एक्सेसरीज से स्टाइल किया था। वहीं, उनके पति सूरज नांबियार ने येलो कुर्ते के साथ व्हाइट धोती पहनी थी। वे दोनों अपने लुक में काफी सुंदर लग रहे थे।

फिलहाल, मौनी और सूरज अपनी शादी की फोटोज में काफी प्यारे लग रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.