मौनी रॉय शादी के लिए गोवा हुईं रवाना! एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

एक्ट्रेस मौनी रॉय कथित तौर पर 27 जनवरी 2021 को शादी कर रही हैं। अभिनेत्री को हाल ही में, अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह अपने वेडिंग डेस्टिनेशन गोवा के लिए रवाना हो चुकी हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौनी रॉय शादी के लिए गोवा हुईं रवाना! एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

पिछले कुछ दिनों से इस बात की जोरदार चर्चा है कि, एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपने दुबई बेस्ड बैंकर बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने किरदार 'कृष्णा तुलसी' से ग्लैमर की दुनिया में तहलका मचा दिया था। बाद में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

mauni roy

जहां, मौनी और सूरज ने अपनी शादी की खबरों को न तो स्वीकार किया है और न ही खंडन किया है, वहीं इन सबके बीच अब अभिनेत्री को गोवा के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

mauni roy

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: राखी सावंत ने रितेश को दी धमकी, कहा- 'शादी का सर्टिफिकेट दो वरना रिश्ता खत्म')

सूरज नांबियार ने कुछ दिन पहले अपना इंस्टाग्राम हैंडल सार्वजनिक किया था, और उस पर मौजूद मौनी रॉय की अनदेखी तस्वीरें दोनों के बीच की नजदीकियां बयां करने के लिए पर्याप्त हैं। 28 सितंबर 2019 को सूरज ने थाईलैंड के एक रिसॉर्ट सोनवा किरी से एक स्पा सेशन से मौनी की दो तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह बाथ आउटफिट में लिपटी हुई देखी जा सकती हैं, जो अपने कपल स्पा सेशन के कमरे से खिड़की के बाहर देख रही हैं। तस्वीरों के साथ सूरज ने थाई में लिखा था, 'पैराडाइज' और मौनी ने थाई में लिखा 'बेव्ड' के साथ जवाब दिया था। सूरज के इंस्टा हैंडल पर कुछ अन्य पोस्ट में भी हमें मौनी की झलक दिखाई दी थी, और अभिनेत्री ने उनके अकाउंट के हर पोस्ट को लाइक भी किया है, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि होती है।

Mouni Roy Couple Spa

Mouni Roy Couple Spa

(ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड माथियास बो का अपने पिता संग बॉन्ड पर किया खुलासा, कहा- 'सम्मानजनक रिश्ता')

25 जनवरी 2022 को होने वाली कथित दुल्हन मौनी रॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय देखा गया, जब वह अपने विवाह स्थल गोवा के लिए रवाना हुईं। वह इस दौरान ब्राउन को-ऑर्डिनेट पैंट और एक शॉर्ट ब्लेज़र, ब्लैक स्नीकर्स, एक हैंडबैग और ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए दिखाई दीं। उनकी खुशी और उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ देखा जा सकता है। मौनी ने एयरपोर्ट से अपने दोस्तों के साथ अपने आईजी हैंडल पर कुछ किस्से भी शेयर किए। यहां देखें इसकी झलक।

Mouni roy

Mouni roy

Mouni roy

Mouni roy

Mouni roy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने गोवा में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट की थी। वह पाउडर ब्लू कलर के ब्रालेट में सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग सारंग और एक जैकेट के साथ पेयर किया था। मौनी ने इन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी, जिसमें उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैचलरेट पार्टी का आनंद लेते देखा जा सकता था।

mouni

mouni

'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया था। हालांकि, अब उन्होंने महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे रद्द कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया था कि, मौनी की बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार दो शादियां होंगी। 

mouni

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, मौनी और सूरज की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, और इसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे। मौनी के एक करीबी सूत्र ने साझा किया था कि, "मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने गोवा में एक इंटीमेट शादी की योजना बनाई है। यह समारोह गोवा के हिल्टन रिज़ॉर्ट में होगा। इस जोड़े ने शुरू से ही अपनी शादी के लिए स्थान निर्धारित किया था। क्योंकि गोवा उनका पसंदीदा स्थान है। मौनी और सूरज की शादी प्रकृति की गोद में एक सुंदर सेरेमनी होगी। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उनके करीबी परिवार और करीबी दोस्त ही इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर तैयारियां अभी पूरे जोरों पर हैं।"

Mouni Roy

फिल्हाल, हम मौनी को दुल्हन के रूप में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.