मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने

आखिरकार एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के मुताबिक अपने प्यार सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने

ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आखिरकार अपने 'जीवन के प्यार' सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वह काफी समय से सूरज को डेट कर रही थीं। सूरज दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और मौनी की उनसे पहली मुलाकात साल 2019 की न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। अब मौनी, मिसेस नांबियार बन गई हैं और उनकी शादी की तस्वीरों ने वाकई हमारा दिल जीत लिया है।

Mouni Roy with husband Suraj Nambiar

मौनी रॉय ने आज यानी 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की। उनकी शादी में उनके करीब दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। जैसा कि, हमने आपको बताया था कि, मौनी साउथ इंडियन और बंगाली दो रीति-रिवाज से शादी करेंगी। ऐसे में सूरज संग उनकी साउथ इंडियन शादी संपन्न हो गई है, जिसकी फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मंगेतर सूरज संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर किया डांस, टैसल्ड लहंगे ने जीता दिल)

मौनी रॉय ने साउथ इंडियन स्टाइल में सूरज नांबियार के साथ जीवन भर उनका साथ निभाने का वचन दिया। सामने आई फोटोज और वीडियो में मौनी रॉय और सूरज नांबियार मंडप पर देखे जा सकते हैं। एक फोटो में सूरज, मौनी को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। वहीं, एक वीडियो उनके वरमाला मोमेंट का है। हालांकि, एक तस्वीर बेहद खास है, क्योंकि ये जोड़ा मंडप में एक-दूसरे को गले लगाता हुआ देखा जा सकता है।

कपल के वेडिंग लुक की बात करें तो, सफेद और लाल कलर की साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल पल्लू और बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पेयर किया और अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी व फूलों से बने बालों की एक्सेसरीज से स्टाइल किया। वहीं, उनके पति सूरज नांबियार ने येलो कुर्ते के साथ व्हाइट धोती पहनी। दोनों अपने लुक में बेहद प्यारे लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय की 'हल्दी-मेहंदी' रस्मों की झलकियां आईं सामने, होने वाले दूल्हे संग खुश दिखीं एक्ट्रेस)

इससे पहले, मौनी रॉय ने पहली बार अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति सूरज नांबियार के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मौनी ने सूरज को हग किया हुआ है और वह उन्हें मुस्कुराते हुए देखकर खुद भी मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा था, “सब कुछ।”

Mouni Roy With Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट ने 2022 में शादी करने के शमिता के संकल्प पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं उनसे सहमत हूं')

फिलहाल, हम मौनी और सूरज को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी साउथ इंडियन शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.