मौनी रॉय जनवरी 2022 में रूमर्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग करेंगी शादी! पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौनी रॉय जनवरी 2022 में रूमर्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग करेंगी शादी! पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने एकता कपूर के धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'कृष्णा तुलसी' के रूप में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री किया था, जिससे उन्हें वह प्रसिद्धि मिली, जो उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी। बाद में, मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और तब से अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, क्योंकि इसके बाद से ही एक्ट्रेस के पास कई फिल्मों की लाइन लग गई। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मौनी का दुबई के बैंकर सूरज नांबियार के साथ डेटिंग की अफवाह है और खबर है कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

mauni roy

मौनी रॉय को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली बात करना पसंद नहीं है। उन्होंने सूरज नांबियार के साथ अपने रिश्ते को सबसे लंबे समय तक छुपा कर रखा था। अगस्त 2020 में हमें इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय की शूटिंग हुप्स का एक वीडियो मिला था। वीडियो के बैकग्राउंड में एक आवाज मौनी को चीयर अप कर रही थी। 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आवाज उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज की थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि, मौनी को 'द मरीना टॉर्च' में हुप्स शूट करते हुए देखा गया था, जिस बिल्डिंग में सूरज नांबियार रहते हैं। उन्हें दुबई में सूरज के साथ ट्रिप पर भी देखा गया था।

(ये भी पढ़ें: 'बेहद 2' फेम पारस मदान मंगेतर सौमिता दास संग इस दिन करेंगे शादी, एक्टर ने बताए अपने वेडिंग प्लांस)

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय के चचेरे भाई ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक स्थानीय समाचार पत्र के साथ बातचीत की और यह पुष्टि की कि, अभिनेत्री जल्द ही सूरज नांबियार से शादी करेंगी। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग दुबई या इटली में होगी और रिसेप्शन कूचबिहार में होगा। 'बॉम्बे टाइम्स' ने इस रिपोर्ट में आगे बताया है कि, उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी 26 जनवरी 2022 को होगी और शादी 27 जनवरी 2022 को होगी।

Mouni Roy

जबकि मौनी रॉय अपने रिश्ते को सुर्खियों से दूर रखती हैं, पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है कि, 'उनके करीबी दोस्तों को इन तारीखों ​को सेव करने के लिए कहा गया है। जगह का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। उनके गृहनगर कूचबिहार में भी एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।'

Mouni Roy And Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें: प्रियंवदा कांत को है सच्चे प्यार की तलाश, कहा- 'उससे शादी करूंगी, जो फैमिली चाहता ​हो')

मार्च 2021 में, मौनी के अपने कथित प्रेमी सूरज से शादी करने की खबरें आईं और इसमें कहा गया था कि, उनकी मां ने उनके माता-पिता से उनकी शादी पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। मौनी ने तब 'जूम' के साथ एक साक्षात्कार में अपनी चुप्पी तोड़ी थी और किसी भी डीटेल का खुलासा करने से इनकार किया था। मौनी ने कहा था, "मैं अपने निजी जीवन को पूरी तरह से प्राइवेट रखती हूं, इसलिए जब भी आप मुझसे मेरे निजी जीवन के बारे में पूछते हैं, तो मेरा जवाब यही होता है। जब ऐसा होगा, तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि, मैं तो यही कहूंगी।"

Mouni Roy

अगस्त 2020 में, जब मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रोशनी चोपड़ा द्वारा यूज किया गया एक इंस्टाग्राम फ़िल्टर आज़माया था, तो उनकी इंस्टा स्टोरी ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा था। मौनी ने अपनी अनामिका उंगली पर हीरे की एक अंगूठी फ्लॉन्ट की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था कि, क्या उन्होंने चोरी-छिपे सगाई कर ली है। 

Mouni Roy

Mouni Roy

(ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी महज एक अफवाह! एक्टर की बहन ने दी ये प्रतिक्रिया)

इसके अलावा, 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर मौनी ने एक साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें हम उनकी उंगली पर अंगूठी देख सकते हैं। मौनी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर हम उन्हें कई तस्वीरों में रिंग के साथ देख सकते हैं।

Mouni Roy

Mouni Roy

फिलहाल, अगर ये खबर सच है, तो हम भी हम मौनी रॉय को दुल्हन के रूप में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो क्या आप भी एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.