मौनी रॉय ने रोमांटिक अंदाज में पति सूरज को किया बर्थडे विश, किस करते हुए तस्वीरें कीं शेयर

हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के जन्मदिन पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मौनी रॉय ने रोमांटिक अंदाज में पति सूरज को किया बर्थडे विश, किस करते हुए तस्वीरें कीं शेयर

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने जब से अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार के साथ शादी की है, तभी से वह परफेक्ट कपल गोल्स दे रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

mouni

पहले ये जान लीजिए कि, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। मौनी रॉय की शादी की काफी चर्चा हुई थी, क्योंकि उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार के धर्म के अनुसार मलयाली और अपनी परंपरा के मुताबिक बंगाली, दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

mouni

(ये भी पढ़ें- महेश बाबू के 47वें जन्मदिन पर वाइफ नम्रता ने किया विश, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार)

8 अगस्त 2022 को मौनी रॉय के प्यारे पति सूरज नांबियार ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को रोमांटिक अंदाज में विश किया। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिनमें दोनों सफेद रंग के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं।

mouni

mouni

mouni

mouni

mouni

mouni

इन फोटोज में मौनी और सूरज को यॉच पर देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए। हालांकि, एक फोटो ने हमारा ध्यान खींचा, जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

mouni

mouni

इन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने अपने पति के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो, मेरे जीवन की शाइन। दुनिया में सबसे अच्छे गले लगाने वाले और किस करने वाले को। मैं अनंत काल बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। आप मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा हैं।''

mouni

(ये भी पढ़ें- सोनाली बेंद्रे ने कैंसर सर्जरी के निशान और गंजेपन को बताया 'डरावना', बॉडी शेमिंग पर भी की बात)

फिलहाल, मौनी द्वारा शेयर की गई फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.