मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज के साथ 27 जनवरी को गोवा में करेंगी शादी! जानें वेडिंग डीटेल्स

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय की शादी से जुड़े कुछ अपडेट्स सामने आए हैं, जिसके मुताबिक, एक्ट्रेस दुबई में नहीं बल्कि गोवा में शादी करेंगी। आइए आपको उनकी शादी से जुड़ी और बातें बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज के साथ 27 जनवरी को गोवा में करेंगी शादी! जानें वेडिंग डीटेल्स

टीवी और बॉलीवुड में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouny Roy) जल्द ही ‘मिस’ से ‘मिसेज’ बनने जा रही हैं। उनकी शादी की खबरें आए दिन मीडिया हेडलाइंस में छाई रहती हैं। भले ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में एक आई एक रिपोर्ट में उनकी शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू तक की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Mouny Roy

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय दुबई में रहने वाले बैंकर सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस 27 जनवरी 2022 को शादी करेंगी। पहले ऐसा दावा किया गया था कि, एक्ट्रेस दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक सोर्स ने बताया है कि, ये शादी गोवा में होगी।

(ये भी पढ़ें- एक्स BF कुशाल टंडन संग ब्रेकअप की वजह धर्म को बताने पर फूटा गौहर खान का गुस्सा, कही ये बात)

Mouny Roy With Beau Suraj Nambiyar

मौनी रॉय के एक करीबी सूत्र ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया है कि, “एक पांच सितारा रिसॉर्ट को वेडिंग वेन्यू के रूप में बुक किया गया है। हालांकि, आमंत्रण आने शुरू हो गए हैं, लेकिन मेहमानों को इस बारे में चुप्पी साधे रहने को कहा गया है। सभी मेहमानों को अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यू गोवा के नजदीक वागाटोर बीच पर दोनों की शादी की प्लानिंग चल रही है। समुद्री तट के किनारे मौनी रॉय, सूरज के साथ दोपहर के समय शादी के बंधन में बंधेंगी।

Mouny Roy

रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि, 27 जनवरी को शादी के ठीक एक दिन बाद कपल डांस पार्टी करने की योजना बना रहा है। 28 जनवरी को एक डांस पार्टी आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एक्ट्रेस ने प्रतीक उटेकर और राहुल शेट्टी के साथ डांस प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है।

Mouny Roy

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने बताई अपनी लव स्टोरी, कहा- 'मुझे लगता था गिन्नी संग मेरा रिश्ता संभव नहीं था')

गेस्ट लिस्ट के बारे में बात करें तो, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे शामिल होंगे। इसमें करण जौहर से लेकर एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा और आशिका गोराडिया तक कई सितारे शिरकत करेंगे।

Mouny Roy

(ये भी पढ़ें- मुश्किल में अफसाना खान-साज शर्मा की शादी! एक महिला ने पत्नी होने का किया दावा, दायर ​की याचिका)

फिलहाल, अगर उनकी शादी की खबरें सच हैं, तो हम मौनी रॉय को दुल्हन बनते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.