MS धोनी की बेटी जीवा की एक अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां साक्षी के कंधे पर सोती दिखीं लाडली

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ़ साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी की एक थ्रोबैक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

MS धोनी की बेटी जीवा की एक अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां साक्षी के कंधे पर सोती दिखीं लाडली

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी वाइफ़ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। जीवा धोनी पैपराजी की फेवरेट हैं, जिनके क्यूट एक्शंस अक्सर कैमरे में कैद कर लिए जाते हैं। जीवा की क्यूट तस्वीरें व वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में, जीवा की एक थ्रोबैक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले ये जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। (ये भी पढ़ें- इरफान खान ने बाबिल से कहे थे ये आखिरी शब्द, बेटे ने इंटरव्यू में किया शेयर)

अब आइए आपको दिखाते हैं जीवा की थ्रोबैक तस्वीर। दरअसल, सोशल मीडिया पर हमें जीवा की उनकी मां साक्षी धोनी के साथ एक अनदेखी तस्वीर मिली है। इस फोटो में जीवा अपनी मां के कंधे पर सोती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें जीवा पिंक व व्हाइट फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि, जीवा नींद में स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रतीक बब्बर ने अपने सीने पर गुदवाया मां स्मिता पाटिल का नाम, लिखी दिल छू लेने वाली बात)

जीवा धोनी का वायरल वीडियो 

कुछ समय पहले, हमारे हाथ सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो लगा था, जिसमें जीवा अपने पापा के लिए चिल्लाती हुई नजर आ रही थीं। ये वीडियो जीवा के फैन पेज 'Ziva Sakhi Dhoni' पर 2 अक्टूबर 2020 को शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीवा एक कुर्सी पर खड़ी होकर चिल्ला रही हैं और उनकी मम्मा साक्षी उन्हें बैठाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन क्यूट जीवा अपनी मां की बात ना मानते हुए जोर-जोर से ‘पापा-पापा’ चिल्लाने लगती हैं। इतना ही नहीं, वह कुर्सी से नीचे उतरकर भी ‘पापा-पापा’ चिल्लाने लगती हैं। यह वीडियो साल 2020 के आईपीएल मैच के समय का था। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। 

(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के लिए जाहिर किया अपना प्यार, बताया पत्नी ने दी कौन सी सीख)

फिलहाल, जीवा उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो अपनी नादान हरकतों से लाइमलाइट में रहती हैं। तो आपको जीवा की थ्रोबैक फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- जीवा धोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.