धोनी दोबारा बनने वाले हैं पापा! साक्षी धोनी की प्रेग्नेंसी को सुरेश रैना की पत्नी ने किया कन्फर्म

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, एमएस धोनी और साक्षी धोनी साल 2022 में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

धोनी दोबारा बनने वाले हैं पापा! साक्षी धोनी की प्रेग्नेंसी को सुरेश रैना की पत्नी ने किया कन्फर्म

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने दुबई स्टेडियम में IPL 2021 का खिताब अपने नाम किया। इस वक्त टीम अपनी जीत का जश्न मना रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की जिंदगी में जल्द ही एक और नया सदस्य जुड़ने वाला है। जी हां, साक्षी और धोनी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

MS Dhoni With Wife Sakshi Dhoni

दरअसल, 15 अक्टूबर 2021 को यूएई में 'चेन्नई सुपर किंग्स' और 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के बीच मैच हुआ था। इस दौरान स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में बैठी साक्षी और उनकी बेटी जीवा धोनी ने अपने पापा एमएस धोनी और टीम को चियर-अप किया। जैसे ही, टीम ने 'केकेआर' पर जीत हासिल की, वैसे ही साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ मैदान में आईं और अपने पति धोनी को कसकर गले लगा लिया।

(ये भी पढ़ें- IPL 2021: MS धोनी-सुरेश रैना ने मैच के बाद फैमिली के साथ मनाया जीत का जश्न, सामने आईं तस्वीरें)

MS Dhoni With Wife Sakshi and Ziva

इस दौरान साक्षी धोनी ने येलो कलर की ढीली ड्रेस पहनी थी। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कयास जाने लगे कि, साक्षी धोनी मां बनने वाली हैं। वहीं, अब ‘CrickTracker’ के मुताबिक, क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है और बताया कि, कपल साल 2022 में एक बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

MS Dhoni And Suresh Rain With Their Families

धोनी और साक्षी की लव लाइफ पर एक नजर डालें, तो वो बचपन से ही एक-दूसरे के फैमिली फ्रेंड्स थे। लेकिन पढ़ाई के चलते साक्षी अपनी फैमिली के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई थीं और धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची में रहते थे। काफी सालों के बाद दोनों कोलकाता के होटल ताज में मिले, जहां साक्षी एक इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। एमएस धोनी, साक्षी को देखते ही अपना दिल हार गए थे। इसके बाद उन्होंने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साक्षी का नंबर लिया था।

(ये भी पढ़ें- MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

MS Dhoni With His Wife Sakshi

एमएस धोनी और साक्षी धोनी ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था, जिसकी भनक किसी को भी नहीं पड़ी थी। यहां तक, उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी भी बेहद प्राइवेट तरीके से फैमिली और नजदीकी फ्रेंड्स की मौजूदगी में की थी। शादी के पांच साल बाद यानी 2015 में साक्षी और एमएस धोनी एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम कपल ने जीवा धोनी रखा है।

MS Dhoni With His Wife Sakshi and Child Ziva

(ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

फिलहाल, फैंस को धोनी और साक्षी के प्रेग्नेंसी पर आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार है। तो क्या आप भी जूनियर धोनी के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.