महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल

आइए इस स्टोरी में हम आपको इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का  दिल

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि इंडियन क्रिकेट का पुनर्जन्म कराने वाले एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की। एमएस धोनी ने इंडियन क्रिकेट का कद काफी ऊंचा कर दिया है। उनका नाम हमेशा गर्व और इज्जत के साथ लिया जाता है। ‘कैप्टन कूल’ कहे जाने वाले महेंद्र सिर्फ एक लेजेंड्री क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक समर्पित फैमिली मैन भी हैं। उनकी ब्यूटीफुल वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और उनकी एडोरेबल लिटिल बच्ची जीवा को भी धोनी के फैंस खूब प्यार देते हैं। एमएस धोनी की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी मैजिकल और आईकॉनिक है।   

ms dhoni and sakshi

आप सभी ने एमएस धोनी और साक्षी की लव स्टोरी उनकी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुनी होगी, लेकिन इसके अलावा दोनों की प्रेम कहानी में कुछ छुपे हुए फैक्ट्स भी हैं, जिनसे शायद आप अभी भी अनजान हैं। तो आइए आज हम आपको उस व्यक्ति की लव स्टोरी की पूरी डीटेल बताते हैं, जिन्होंने पूरे इंडियन क्रिकेट का चेहरा बदल कर रख दिया।  

ms dhoni family

एमएस धोनी और साक्षी के परिवार

ms dhoni and sakshi childhood

साक्षी और धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, क्योंकि उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' नामक कंपनी में एक साथ काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता था। धोनी व साक्षी ने शुरुआत में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई थी और फिर उसके बाद दोनों का संपर्क ख़त्म हो गया था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

ms dhoni sakshi dhoni school photos

साक्षी धोनी की एजुकेशन

ms dhoni sakshi dhoni school

असम के तिनसुकिया जिले के लेखपानी टाउन में जन्मी साक्षी धोनी ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन देहरादून के वेल्हम गर्ल्स कॉलेज से की है और अपनी स्कूलिंग रांची के जवाहर विद्या मंदिर से कंप्लीट की है। क्या आपको पता है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी साक्षी की वेल्हम गर्ल्स स्कूल में क्लासमेट थीं? साक्षी के पास औरंगाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी है।

कैसे हुई थी एमएस धोनी और साक्षी की मुलाकात?

ms dhoni and sakshi dhoni

एमएस धोनी और साक्षी 10 साल बाद कोलकाता में मिले थे। ये उस दौरान की बात है, जब साल 2007 में टीम इंडिया का कोलकाता के होटल ताज बंगाल में स्टे था। उस दौरान भारत ईडेन गार्डन स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। शादी से पहले, साक्षी धोनी महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थीं। वो टीम इंडिया के स्टे के दौरान ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं। इंटर्नशिप के आखिरी दिन एमएस धोनी के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें साक्षी से मिलवाया था। साक्षी, युद्धजीत की दोस्त थीं। इसी दौरान एमएस धोनी उनकी खूबसूरती पर फ़िदा हो गए थे और दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें मैसेज किया था।

ms dhoni and sakshi dhoni

इस स्टोरी का एक दूसरा वर्जन भी है, जो काफी लोगों को नहीं पता है। इसके मुताबिक, साक्षी को पता था कि धोनी होटल में स्टे कर रहे थे। किसी भी निष्कर्ष पर जाने से पहले आपको बता दें कि, साक्षी क्रिकेटर को उनके नाम या चेहरे से नहीं जानती थीं। उनकी मां ने उन्हें बताया था कि, इंडियन क्रिकेट टीम में एक पहाड़ी लड़का है, जो उस होटल में स्टे कर रहा है। चूंकि साक्षी भी पहाड़ी थीं, इसलिए वो धोनी से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थीं।

एमएस धोनी और साक्षी की लव स्टोरी

ms dhoni and sakshi dhoni

साक्षी का नंबर हासिल करने के बाद जब धोनी ने उन्हें कई बार मैसेज किया, तो उन्हें लगा कि उनके साथ धोनी के नाम से कोई मजाक कर रहा है। इस बात को समझने में उन्हें काफी समय लगा कि, वो मैसेज इंडियन टीम के कैप्टेन के ही थे। धोनी के लिए साक्षी का दिल जीतना कोई आसान काम नहीं था। आप में से काफी लोगों को शायद यकीन नहीं होगा कि, फील्ड की पिच पर जो बैट्समैन बॉलर के छक्के छुड़ा देता था, वो प्यार की पिच पर इतना सक्सेसफुल नहीं था। एमएस को अक्सर उनके दोस्त ‘होपलेस रोमांटिक’ के नाम से चिढ़ाते थे।

ms dhoni and sakshi dhoni

धोनी ने 2 महीने साक्षी से मुलाकातों और बातों के बाद मार्च 2008 से उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था। साक्षी ने उस साल धोनी की बर्थडे पार्टी भी अटेंड की थी। लेकिन पार्टी में धोनी साक्षी को ज्यादा समय नहीं दे पाए थे, इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों से एक घंटे का ऑफ लेते हुए साक्षी को पर्सनली उनके रिश्तेदार के घर ड्रॉप किया था।

एमएस धोनी और साक्षी का सीक्रेट था अफेयर

ms dhoni and sakshi dhoni

धोनी और साक्षी का अफेयर इतना परफेक्ट तरीके से सीक्रेट रखा गया था कि, दुनिया को कपल की शादी के दिन साक्षी के धोनी की लाइफ में मौजूदगी का पता चला। दोनों की शादी इस तरीके से प्लान की गई थी कि, किसी को इसकी तैयारियों के बारे में पता नहीं चल पाया था। यहां तक मीडिया को भी इस ग्रैंड वेडिंग के बारे में भनक नहीं थी।  

एमएस धोनी और साक्षी की वेडिंग की तस्वीरें

ms dhoni and sakshi dhoni wedding

एमएस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। इस शादी में धोनी के स्पोर्ट्स, राजनीति और फिल्म जगत से कई दोस्त शरीक हुए थे और कपल को आशीर्वाद दिया था।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

ms dhoni and sakshi dhoni wedding

साक्षी धोनी का ब्राइडल लुक

sakshi dhoni bridal look

साक्षी ने अपनी शादी के लिए रेड और ग्रीन कलर का सब्यसाची लहंगा चुना था, जिसको उन्होंने ग्रीन कलर की चोली के साथ पेयर किया था। साक्षी के डबल दुपट्टे में एक दुपट्टे को उनके कंधे पर लपेटा गया था और हैवी वाला दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर डाला था। साक्षी ने अपना ब्राइडल लुक हैवी नेकपीस, एक मांग टीका, नथ और लाल चूड़ियों से कंप्लीट किया था।

एमएस धोनी और साक्षी का वेडिंग वेन्यू

ms dhoni and sakshi dhoni wedding

(फोटो क्रेडिट- Vishranti Resorts)

दोनों की सगाई देहरादून के होटल कॉम्पीटेंट में 3 जुलाई 2010 को हुई थी। और दोनों की शादी इसके अगले दिन 4 जुलाई को देहरादून के पास विश्रांति रिजॉर्ट में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, डायरेक्टर फराह खान, धोनी के टीममेट्स सुरेश रैना, आरपी सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा व इंडियन पॉलिटिशियन शरद पवार, वसुंधरा राजे शामिल हुए थे।

एमएस धोनी की शादी के बाद की जिंदगी

ms dhoni and sakshi dhoni

इसे चाहे ‘लेडी लक’ कहे या संयोग, लेकिन एमएस धोनी की जिंदगी में साक्षी की एंट्री होने के बाद क्रिकेटर सक्सेस की सीढ़ियों पर चढ़ते चले गए। ऐसा माना जाता है कि, साक्षी से शादी के बाद धोनी की बतौर प्लेयर परफॉर्मेंस बेहतर होती चली गई। साक्षी को स्टैंड्स से अपने पति को स्टेडियम में चीयर करना काफी अच्छा लगता है, लेकिन वो मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि, वो एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जिन्हें अपने अच्छे नेचर और अमेजिंग फैशन सेंस के लिए जाना जाता है।

ms dhoni and sakshi dhoni

एमएस धोनी ने एक बार कहा था कि, जब तक वो अपनी जिंदगी एक प्लेयर की तरह जिएंगे, तब तक साक्षी उनकी जिंदगी में तीसरे स्थान पर रहेंगी। उन्होंने कहा था, “मैं अपने देश से प्यार करता हूं। मैं अपनी वाइफ से कहता हूं कि, वो मेरे देश और पेरेंट्स के बाद मेरी जिंदगी की तीसरी सबसे इम्पोर्टेंट चीज हैं। पॉइंट ये है कि, मेरे एक इंडियन क्रिकेटर रहते हुए मुझे खुद को देश के लिए समर्पित करना जरूरी है। क्रिकेट सब कुछ नहीं है, लेकिन ये जो मैं हूं उसका एक बड़ा हिस्सा है।”

ms dhoni and sakshi dhoni

साक्षी के अपनी जिंदगी पर पड़े प्रभाव के बारे में बात करते हुए एमएस धोनी ने कहा था, “साक्षी मुझे वो चिंगारी देती हैं, जो मुझे कभी-कभी चाहिए होती है। वो प्यार करने वाली और प्रेरणादायक दोनों हैं। एक दिन हम लोग एक साथ सुंदर जगहें देखेंगे और वो कहती हैं कि, क्या तब मैं अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में उन्हें दूसरे नंबर पर ला सकता हूं। लेकिन अभी मैं यहां क्रिकेट खेलने के लिए हूं। मुझे देश के लिए खेलने का गौरव मिला है, तो मैं उसे अभी देखना चाहता हूं।”

एमएस धोनी और साक्षी की बेटी

ms dhoni with his daughter

एमएस धोनी 6 फरवरी 2015 को कैप्टेन कूल से डैडी कूल बन गए थे। इस दौरान वो ऑस्ट्रेलिया में ODI वर्ल्ड कप खेलते हुए अपनी नेशनल ड्यूटी निभा रहे थे। धोनी ने उस दौरान भी अपने पिता की ड्यूटी के ऊपर अपनी कप्तान की ड्यूटी रखी थी, जिसके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। माही के क्लोज फ्रेंड सुरेश रैना ने क्रिकेटर को उनके पिता बनने की न्यूज दी थी। कपल ने अपनी प्रिंसेस का नाम ‘जीवा’ रखा है, जो मूल रूप से एक हिब्रू नाम है और इसका मतलब ‘चमक’, ‘तेज’, ‘प्रकाश’ और ‘भगवान का प्रकाश’ होता है।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी के कंधे पर बैठकर जीवा ने की स्पेशल राइड, सामने आई पिता-बेटी के खास मोमेंट की तस्वीर)

ms dhoni and sakshi dhoni

ms dhoni and sakshi dhoni

साक्षी धोनी के टैटू

sakshi dhoni tattoos

क्या आप जानते हैं कि, साक्षी ने अपने पति के नाम का टैटू भी बनवाया है? साक्षी ने अपने बाएं हाथ में 'MS' और '5' डिज़ाइन करवाया है और एक उनका टैटू दाहिने हाथ में है, जिसमें जीवा के जन्म की तारीख रोमन नंबर में लिखी है। इतना ही नहीं, उन्होंने देवनागरी में माही के (धोनी का निकनेम) नाम को अपने बाएं कान के नीचे लिखवा रखा है।

साक्षी धोनी का प्रोफेशन

sakshi dhoni

साक्षी धोनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ की CEO हैं और उनकी नेट वर्थ 1 मिलियन US डॉलर से 5 मिलियन US डॉलर के करीब है।

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

साक्षी और एमएस धोनी की नेट वर्थ 

ms dhoni family

साक्षी की सालाना नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, एमएस धोनी की नेट वर्थ 825 करोड़ रुपए के करीब है।

sakshi dhoni and ms dhoni

फिलहाल, साक्षी और धोनी के बीच में काफी अंडरस्टैंडिंग है और दोनों को एक परफेक्ट पेयर कहा जाता है। तो आपको कपल की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, फेसबुक)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.