MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक में उनके और साक्षी धोनी के वेडिंग लुक को रिक्रिएट किया था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज

बात चाहे एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बिजनेस, राजनीति या किसी भी जगत की हो, सेलिब्रिटी और फेमस पर्सनैलिटी के बारे में आपको सोशल मीडिया पर काफी जानकारियां मिल जायेंगी। हालांकि, एक बायोपिक फिल्म का चार्म और क्रेज का लेवल कुछ अलग ही होता है, क्योंकि बिग स्क्रीन पर रियल लाइफ लोगों की इंस्पायरिंग कहानी को दोबारा दोहराने जैसी दिखाई देती है। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की जर्नी को हाइलाइट करती है।  

Sushant Singh Rajput and Mahendra Singh Dhoni

बतौर एक टिकट कलेक्टर अपनी जॉब छोड़ने से लेकर अपने क्रिकेटर बनने के सपने को फॉलो करने और भारतीयों के दिलों में अपनी मेहनत के बलबूते पर सक्सेस और इज्जत हासिल करने तक धोनी की लाइफ को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने काफी अच्छे से अपनी एक्टिंग के जरिए पर्दे पर दिखाया है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफलता मिली। मूवी में धोनी की वाइफ साक्षी सिंह के साथ उनकी लव स्टोरी की एक झलक भी दिखाई गई है।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहने थे 'डोली स्टाइल कलीरें', मेहंदी के जरिए सुनाई अपनी लव स्टोरी)

Mahendra Singh Dhoni, Sakshi Singh Dhoni and Ziva Singh Dhoni

जहां सुशांत सिंह राजपूत ने बायोपिक में महेंद्र सिंह धोनी के रोल को बखूबी निभाया, वहीं कियारा आडवाणी भी साक्षी सिंह धोनी के किरदार में लोगों का दिल जीतने में सफल हुईं। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में साक्षी के साथ शादी की थी। साक्षी ने अपनी शादी के लिए ब्राइडल कलर यानी रेड लहंगा चुना था, जिसको उन्होंने ग्रीन कलर की चोली के साथ पेयर किया था। साक्षी के डबल दुपट्टे में एक दुपट्टे को उनके कंधे पर लपेटा गया था और हैवी वाला दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर डाला था। साक्षी ने अपना ब्राइडल लुक हैवी नेकपीस, एक मांग टीका, नथ और लाल चूड़ियों से कंप्लीट किया था। फिल्म में भी वेडिंग सीन के लिए कियारा ने साक्षी का रीक्रिएट किया हुआ वेडिंग लहंगा पहना था। यहां देखें उसकी झलकियां।   

Sakshi Singh Dhoni and Kiara Advani

Sakshi Singh Dhoni and Kiara Advani

महेंद्र सिंह धोनी ने शादी के लिए ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहनी थी, जिसे उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ पेयर किया था। यहां तक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत का वेडिंग लुक भी धोनी की स्टाइल में रिक्रिएट किया गया था। दूल्हे के सिर पर पहनी गयी ऑरेंज पगड़ी भी ऑन और ऑफ स्क्रीन सेम थी। फिल्म की रिलीज से पहले सुशांत ने बताया था कि उनकी 12 महीने की तैयारी के दौरान तीन बार धोनी से मीटिंग हुई थी। धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए सुशांत के प्रयासों की सराहना भी की थी।  

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की ये प्लस साइज दुल्हन लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन, मिनिमल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

Mahendra Singh Dhoni and Sakshi Singh wedding

महेंद्र सिंह धोनी की फैमिली के साथ सुशांत सिंह राजपूत की फोटो

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी के 5 साल बाद दोनों के घर में एक लिटिल गर्ल जीवा धोनी का जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने के दौरान हमें धोनी, सुशांत और जीवा की एक साथ खेलते हुए फोटो मिली है। ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर काफी प्यारी है। सुशांत सिंह के फेसबुक पेज पर 2015 में शेयर की गयी एक अन्य तस्वीर में एक्टर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे जीवा को प्यार करते नजर आ रहे हैं। दोनों उस दौरान धोनी और साक्षी के रांची स्थित घर में डिनर के लिए गए थे।

Mahendra Singh Dhoni, Sushant Singh Rajput and Ziva Dhoni

Sushant Singh Rajput and Ziva Dhoni

Ankita Lokhande and Ziva Dhoni

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक थ्रोबैक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने साक्षी सिंह धोनी के बारे में बात की थी और कहा था, ‘वो काफी जमीन से जुड़ी इंसान हैं। मुझे लगा कि मैं इस लड़की को काफी पहले से जानती हूं। वो किसी यंग लड़की की तरह थीं और उन्हें अपने आसपास की हाइप से कोई मतलब नहीं था। मैं उनके साथ कनेक्ट होना, उन्हें समझना चाहती थी और उनकी क्वालिटी को अपने कैरेक्टर में लाना चाहती थी।”

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी प्लेन गोल्डन साड़ी, ज्वैलरी ने लगाया चार-चांद)

Kiara Advani

फिलहाल, सुशांत और कियारा ने काफी अच्छे से धोनी और साक्षी की लाइफ को पर्दे पर उतारा है। तो आपको कियारा द्वारा साक्षी धोनी का रिक्रिएट वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.