दुबई से भारत लौटी एमएस धोनी की फैमिली, फेस शील्ड पहने दिखीं बेटी जीवा, साक्षी ने शेयर कीं झलकियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने फ्लाइट से तस्वीर और वीडियोज शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो झलकियां..

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुबई से भारत लौटी एमएस धोनी की फैमिली, फेस शील्ड पहने दिखीं बेटी जीवा, साक्षी ने शेयर कीं झलकियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कई पॉपुलर सेलिब्रिटी को टक्कर देती है। साक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने फ्लाइट से कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

इस झलक को देखने से पहले ये जान लीजिए कि, ‘IPL 2020’ खत्म होने के बाद एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ नवंबर के महीने में दुबई वेकेशन पर गए थे। करीब दो महीने तक छुट्टी मनाने के बाद धोनी अपनी फैमिली के साथ 4 जनवरी 2021 को भारत लौट आए हैं। इस बात की पुष्टि साक्षी ने अपनी तस्वीर और कुछ वीडियोज के जरिए की है।

दरअसल, साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो और कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें से पहला बूमरैंग वीडियो दुबई एयरपोर्ट का है। ये वीडियो साक्षी ने फ्लाइट में बैठकर शूट किया है। इसके बाद उन्होंने एमएस धोनी और जीवा की तस्वीर शेयर की है, जिसमें क्यूट जीवा फेस शील्ड पहन कर कुछ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो फ्लाइट लैंडिंग का है। इस वीडियो के साथ साक्षी ने कैप्शन में ‘गुड मॉर्निंग’ लिखा है। इसके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि, साक्षी ने अपना 32वां जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ दुबई में मनाया था। स्पेशली पत्नी साक्षी के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए एमएस धोनी दुबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने शानदार तरीके से अपनी लविंग वाइफ का बर्थडे सिलब्रेट किया था। अपने बर्थडे की झलकियां खुद साक्षी ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं।

साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर केक कटिंग सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने दोस्त कबीर बहिया को केक खिला रही हैं और उनके बगल में उनकी बेटी जीवा धोनी भी खड़ी हैं और वो इस नजारे को बड़े ही ध्यान से देख रही हैं। इसके अलावा बर्थडे की एक अन्य फोटो को भी आप नीचे देख सकते हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, जीवा, कबीर समेत कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

धोनी ने अपनी फैमिली के साथ दुबई में काफी एंजॉय किया, और इसका सबूत साक्षी और जीवा द्वारा शेयर की गई फोटोज व वीडियो हैं। 17 नवंबर 2020 को भी साक्षी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में हम जीवा को समुद्र के किनारे सूर्यास्त का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। ये तस्वीर खुद जीवा की मम्मी साक्षी ने क्लिक की थी। (ये भी पढ़ें- एजाज खान संग बढ़ती नजदीकियों पर बोलीं पवित्रा पुनिया- ‘मैंने कभी उसे प्यार नहीं किया’)

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ काफी दिनों बाद दुबई से भारत लौट आए हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गईं ये वीडियोज और तस्वीर कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.