धोनी ने शेयर किया पत्नी साक्षी का एक्टिंग वाला वीडियो, देखिए हंस-हंसकर दोनों का कैसा हुआ हाल

एम एस धोनी (MS Dhoni) ने कुछ पुरानी यादों को टटोलते हुए एक वीडियो (Video) शेयर किया है, जिसमें साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) डायलॉग डिलीवरी करती हुईं नजर आ रही हैं। साक्षी (Sakshi) और धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

धोनी ने शेयर किया पत्नी साक्षी का एक्टिंग वाला वीडियो, देखिए हंस-हंसकर दोनों का कैसा हुआ हाल

शादी दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्यार रिश्ता होता है, जिसके जरिए दो आत्मओं का मिलन हो पाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni)। दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये बात हर कोई जानता है, लेकिन हाल ही में धोनी ने साक्षी का एक वीडियो (Video) अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में साक्षी किसी एड की डायलॉग डिलीवरी करने की रिहर्सल कर रही हैं और इस दौरान धोनी उनसे चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल एम एस धोनी ने इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। ऐसे में इन दिनों वो कुछ पुरानी यादों को टटोलते हुए नजर आए हैं। उन्हीं यादों में से एक वीडियो अपनी पत्नी साक्षी का उन्होंने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने बेहद ही मजेदार कैप्शन भी शेयर किया है। धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, वो किसी एड शूट का है, जिसमें साक्षी एक डायलॉग डिलीवरी करने की रिहर्सल कर रही हैं। दो-तीन बार कोशिश करने के बाद भी जब वो डायलॉग सही से नहीं बोल पाईं तो धोनी उन्हें सलाह देते हुए नजर आए। इतना ही नहीं अपने सामने कैमरे को देखकर  साक्षी काफी नर्वस भी हो गईं।(ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

वीडियो में साक्षी एक कागज के टुकड़े को पकड़े हुए कुछ डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रही हैं। कई बार डायलॉग बोलने की कोशिश करने के बाद भी साक्षी ये काम नहीं कर पाती हैं और हंसने लगती हैं। इस पर धोनी, साक्षी से पूछते है कि जब तुम देखकर भी नहीं बोल पा रही हो तो डायलॉग की डिलीवरी कैसे दोगी? ये बात सुनते ही साक्षी हंसने लगती हैं और धोनी भी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - इतिहास से कुछ धमाका। जब आप टेबल घुमा देते हैं और डायरेक्टर को ही डायलॉग डिलीवरी के लिए बोलते हैं खासतौर से तब जब वह लगातार कह रही हो कि ये तो बिल्कुल आसान डायलॉग है और आपको इसे एक ही टेक में कर देना चाहिए। समय तेजी से आगे भाग  रहा है और इस वीडियो को एक साल से ज्यादा हो गया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

कुछ हफ़्ते पहले धोनी और साक्षी की कॉमन फ्रेंड प्रीति सिमोस द्वारा इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें धोनी साक्षी के लिए एक रोमांटिक गाना गाते हुए दिखाई दिए। क्या आपको भी पसंद आया धोनी और साक्षी का ये फनी और क्यूट अंदाज तो हमें कमेंट करके जरुर बताइए। वहीं आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.