मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी के साथ चाय पीते आए नजर, सितारे वाली ड्रेस में क्यूट दिखे 'प्रिंस'

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ एक प्यारी तस्वीर मिली है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी के साथ चाय पीते आए नजर, सितारे वाली ड्रेस में क्यूट दिखे 'प्रिंस'

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पास भले ही बेशुमार शोहरत है, लेकिन वह एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। उनका अपने परिवार के साथ गहरा संबंध उनके व्यक्तित्व को दिखाता है। यही नहीं, वह अब दादा जी बनकर काफी खुश हैं। मुकेश अंबानी की अक्सर उनके पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) के साथ प्यारी तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर हमें दादा-पोते की एक दिल छू लेने वाली फोटो मिली है।

Mukesh Ambani with his grandson Prithvi

पहले ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ साल 2019 में शादी की थी। श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। शादी के एक साल बाद आकाश और श्लोका ने अपने घर में अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य का स्वागत किया था, जिनका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। 10 दिसंबर 2020 वह दिन था, जब पृथ्वी अंबानी के जन्म से पूरा अंबानी परिवार खुशियों से भर उठा था।

(ये भी पढ़ें- अब कपूर फैमिली पर चलेगा आलिया का राज! नीतू कपूर बोलीं- 'मैं चाहती हूं, घर में सिर्फ बहू की ही चले')

Akash Ambani-Shloka Mehta with son Prithvi

हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें मुकेश अंबानी की अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ एक प्यारी तस्वीर मिली है, जिसे आकाश अंबानी के फैन पेज से 16 अप्रैल 2022 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। फोटो में देखा जा सकता है कि, मुकेश कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं और टेबल के सहारे खड़े अपने पोते पृथ्वी को प्यार से निहार रहे हैं। इस दौरान सितारे वाली ड्रेस में पृथ्वी बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये तस्वीर पृथ्वी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की लग रही है, क्योंकि मुकेश अंबानी ने ‘1’ और अपने पोते के नाम की व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है।

Mukesh Ambani with his grandson Prithvi

आपको बता दें कि, 10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी अंबानी एक साल के हो गए थे। इस खास मौके को अंबानी परिवार ने बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर स्थित अपने पैतृक घर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसकी कई झलकियां सामने आई थीं। हालांकि, एक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया था। दरअसल, ईशा अंबानी नाम के फैन पेज से शेयर की गई फोटो में कोकिलाबेन, मुकेश, नीता, आकाश, ईशा, श्लोका और राजकुमार पृथ्वी अंबानी नजर आ रहे थे। पिता आकाश और बेटे पृथ्वी को छोड़कर सभी लोगों ने ब्लू कलर में '1' और पृथ्वी का नाम लिखे हुए व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग की थी।

Ambani Family at Prithvi Ambani first birthday bash

(ये भी पढ़ें- वीजे साइरस साहूकार ने गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा संग रचाई शादी, रॉयल वेडिंग की फोटोज आईं सामने)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, मुकेश अंबानी अपने पोते के साथ एक सुंदर बंधन साझा करते हैं। वैसे, आपको उनकी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.