मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर को दिए 5 करोड़, साथ दिखीं होने वाली बहू राधिका मर्चेंट

हाल ही में, भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट संग केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शक किए, साथ ही मंदिर को 5 करोड़ रुपए दान किए। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर को दिए 5 करोड़, साथ दिखीं होने वाली बहू राधिका मर्चेंट

देश के जाने-माने बिजनेसमैन और 'रिलांयस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) पिछले कुछ दिनों से अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ लगातार देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों व मंदिरों में भगवान के दर्शन और पूजा पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए, जहां से उनके कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। 

mukesh ambani

पहले ये जान लीजिए कि पिछले महीने यानी सितंबर 2022 में मुकेश अंबानी ने कई मंदिरों में माथा टेका था। 12 सितंबर 2022 को उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए थे। उनके साथ उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी थीं। इसके बाद, 16 सितंबर 2022 को वह राधिका के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए थे। फिर वह केरल गुरुवायुर मंदिर में स्पॉट किए गए थे। यहां भी उन्होंने अपनी होने वाली बहू राधिका के साथ पूजा-अर्चना की थी।  

shrinath ji

bala ji

guruvayu

अब, हमें 'ईशा अंबानी पीरामल' नाम के इंस्टाग्राम फैन पेज पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज मिले हैं, जिनमें उद्योगपति अंबानी केदारनाथ और बद्रीनाथ में बाबा महाकाल व बद्री विशाल भगवान के दर्शन करते हुए नजर आए। फैन पेज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इस दौरान, मंदिर के अधिकारियों ने मुकेश अंबानी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें तुलसी की माला भेंट की। 

mukesh ambani

mukesh ambani

mukesh ambani

mukesh ambani

mukesh ambani

mukesh ambani

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से रतन टाटा तक, ये अरबपति करते हैं निजी जेट और यॉट की सवारी)

सामने आईं तस्वीरों में मुकेश अंबानी और राधिका काफी सिंपल लुक में नजर आए। मुकेश जहां व्हाइट कुर्ता-चूड़ीदार पायजामा के साथ मैरून जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं, वहीं राधिका ग्रे कलर के सिल्क सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए बालों को हेयरडू की मदद से बांधा हुआ था।

mukesh ambani

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने दुबई में खरीदा 640 करोड़ रुपए का घर)

फिलहाल, मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की लेटेस्ट फोटोज और वीजियोज आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.