धीरूभाई अंबानी के पोते ईशान मेसवानी ने रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा की बेटी गायत्री से की सगाई

दिग्गज बिजनेसमैन रहे धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के पोते ईशान मेसवानी की हाल ही में सगाई हुई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धीरूभाई अंबानी के पोते ईशान मेसवानी ने रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा की बेटी गायत्री से की सगाई

दिवंगत बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की बहन त्रिलोचनाबेन के पोते ईशान मेसवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा और दुर्गा रहेजा की बेटी गायत्री से सगाई की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

Ambani Family

(ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की बहन त्रिलोचनाबेन के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करते हैं उनके पोते)

पहले आपको अंबानी और मेसवानी परिवार के रिश्ते के बारे में बता देते हैं। दरअसल, धीरूभाई अंबानी की बड़ी बहन त्रिलोचनाबेन के पति का नाम रसिकलाल मेसवानी है, जोकि रिलायंस कंपनी के फाउंडर डायरेक्‍टर्स में से एक थे। निख‍िल मेसवानी, रसिकलाल के बड़े बेटे हैं। निख‍िल रिलायंस बोर्ड में एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर भी हैं। साथ ही वह मुकेश अंबानी के काफी करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं। निखिल मेसवानी के बेटे ईशान रिश्ते में धीरूभाई अंबानी के पोते हैं।

mukesh ambani and nikhil meswani

(ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी के भाईयों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें क्या करता है उनका परिवार?)

अब आइए आपको बताते हैं ईशान मेसवानी की सगाई के बारे में। दरअसल, 23 नवंबर 2021 को लॉस एंजेलिस में 'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निखिल मेसवानी और एलिना मेसवानी के बेटे ईशान की सगाई रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा और दुर्गा रहेजा की बेटी गायत्री से हुई। इस हाई-प्रोफाइल सेरेमनी में मेसवानी और रहेजा परिवार के अलावा केवल पारिवारिक लोग ही शामिल हुए थे। ईशान और गायत्री की सगाई की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यहां देखें वो फोटो।

ishaan meswani and gayatri

(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

जानकारी के मुताबिक, ईशान और गायत्री बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने अपनी दोस्ती को एक कदम आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है। हालांकि, शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि, जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

ishaan meswani

फिलहाल, हमें ईशान और गायत्री की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.