पृथ्वी अंबानी के ग्रैंड बर्थडे वेन्यू की झलकियां आईं सामने, भव्य सजावट मोह लेगा आपका मन

हाल ही में, देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के बर्थडे वेन्यू की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी के ग्रैंड बर्थडे वेन्यू की झलकियां आईं सामने, भव्य सजावट मोह लेगा आपका मन

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के घर में 10 दिसंबर 2020 का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया था। इसी दिन आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे के रूप में पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ था, जो कि अंबानी फैमिली के सबसे छोटे शहजादे हैं। अंबानी फैमिली ने 10 दिसंबर 2021 अपने छोटे राजकुमार पृथ्वी का पहला जन्मदिन गुजरात में अपने पैतृक घर पर बेहद भव्य तरीके से मनाया था। लेकिन उस समय सेलिब्रेशन की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। अब करीब एक महीने बाद पृथ्वी के बर्थडे की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Aakash-Shloka And Nita

पहले तो ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी का जन्मदिन समारोह उनके पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं। करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ किया था। और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली ने भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान किए थे।

Prithvi

अब आइए आपको दिखाते हैं बर्थडे वेन्यू से लेकर केक तक की झलकियां। दरअसल, ‘आकाश मुकेश अंबानी’ नाम के एक फैन पेज ने पृथ्वी अंबानी के बर्थडे वेन्यू और केक की झलकियां शेयर की हैं। शेयर किए गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पृथ्वी के बर्थडे वेन्यू को कितने शानदार तरीके से सजाया गया था। वीडियो में बर्थडे वेन्यू के डेकोरेशन को देखा जा सकता है, जो लोगों का मन मोह लेने के लिए पर्याप्त है।

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी की दादू मुकेश संग फोटो आई सामने, कुर्ता-पायजामा और जैकेट में क्यूट दिख रहे 'प्रिंस')

इसके अलावा, ‘छोटे शहजादे’ के बर्थडे केक्स का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि, अंबानी प्रिंस के बर्थडे पर ढेर सारे केक्स का अरेंजमेंट किया गया था। पेस्टल कलर की थीम पर मौजूद ये सारे केक्स और कप केक्स काफी प्यारे लग रहे। इनमें से एक केक काफी प्यारा लग रहा है, इस पर ‘प्रिंस पृथ्वी’ लिखा है। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- जब मुकेश अंबानी मीटिंग में हल करने लगे थे बेटी ईशा के गणित के सवाल, पत्नी नीता ने बताया था किस्सा)

पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया था और सेलिब्रेशन से सामने आईं कुछ झलकियां इस बात का सबूत थीं। पृथ्वी के बर्थडे पार्टी में सिंगर अरिजीत सिंह को बुलाया गया था। एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम गायक अरिजीत सिंह को जन्मदिन की पार्टी में मंच पर लाइव परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें- 'एंटीलिया' के 27वें मंजिला पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली? नीता अंबानी ने किया था खुलासा)

फिलहाल, इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद ये ता साफ है कि, अंबानी परिवार ने अपने छोटे राजुकमार का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया था। तो आपको ये वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.