मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी संग आए नजर, गुलाबी कुर्ते में दादू की तरह दिखे छोटे राजकुमार

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी अपनी होने वाली 'चाची' राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' में शामिल होने के दौरान काफी अच्छे लग रहे थे। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी संग आए नजर, गुलाबी कुर्ते में दादू की तरह दिखे छोटे राजकुमार

लगभग दो वर्षों के बाद हमें आखिरकार पूरा अंबानी परिवार एक साथ देखने को मिला है, क्योंकि वे राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के अरंगेत्रम प्रोग्राम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक युवा क्लासिकल डांसर के लिए अरंगेत्रम सबसे खास क्षण होता है, क्योंकि वह पहली बार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच पर कदम रखता है और राधिका मर्चेंट, जो एक क्लासिकल डांसर हैं, वह इस दिन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Radhika Merchant

5 जून 2022 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीता अंबानी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। वह इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार थीं और बॉर्डर पर फूलों के प्रिंट के साथ नारंगी रंग की रेशमी साड़ी पहनी हुई थीं। एक बिंदी और एक बन में बंधे बालों के साथ उनके लुक को मिनिमल रखा गया था। उन्होंने अपने लुक को सतलदा हार और मैचिंग झुमकी से एक्सेसराइज़ किया था।

nita ambani

(ये भी पढ़ें- सासू मां नीता अंबानी को गले लगाती दिखीं श्लोका मेहता, दोनों का बॉन्ड जीत लेगा आपका दिल)

अब, हमें अंबानी परिवार के सबसे कम उम्र के सदस्य की एक तस्वीर मिली है। जी हां, पैपराजी ने मुकेश अंबानी को उनके पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ क्लिक किया, जो गहरे गुलाबी रंग के कुर्ते में प्यारे लग रहे थे। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी अपने सामान्य मैरून-टोन्ड बंदगला सूट में सजे-धजे थे। हमने मुकेश अंबानी और पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ आकाश अंबानी की एक तस्वीर भी देखी। यहां देखें अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों को एक फ्रेम में।

ambani family

ambani family

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर नीता से श्लोका तक सभी ने पहनी थी बेहद महंगी ड्रेसेस, जानें कीमत)

कुछ समय पहले, हमें निमंत्रण पत्र मिले थे, जो अंबानी परिवार द्वारा राधिका के अरंगेत्रम के लिए भेजे गए थे। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने शेयर किया था। इसमें पहले पन्ने पर, हम पढ़ सकते हैं, "नीता और मुकेश अंबानी और शैला और वीरेन मर्चेंट राधिका मर्चेंट के अरंगेट्राम के लिए आमंत्रित करते हुए प्रसन्न हैं।" निमंत्रण पत्र पर हम राधिका मर्चेंट के प्रेमी अनंत अंबानी का नाम भी देख सकते थे।

ambani

ambani

(Images:Courtesy)

फिलहाल, हम राधिका के अरंगेत्रम की और तस्वीरें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो आपको अंबानी फैमिली की सामने आई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.