मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी पहुंचे सोमनाथ मंदिर, 90 लाख रुपए के चांदी के बर्तन किए दान

हाल ही में, हमें मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के सोमनाथ मंदिर की यात्रा की कुछ झलकियां मिलीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी पहुंचे सोमनाथ मंदिर, 90 लाख रुपए के चांदी के बर्तन किए दान

एशिया के सबसे संपन्न परिवारों में से एक अंबानी फैमिली हर वक्त चर्चा में रहती है। जहां अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से अन्य व्यापारियों को कड़ी टक्कर दी, वहीं उनके बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी (Anant Ambani) उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

ambani

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अंबानी परिवार भगवान श्रीनाथजी में गहरी आस्था रखता है और सर्वशक्तिमान के प्रति उनकी भक्ति उसी का प्रमाण है। अंबानी परिवार हमेशा 'नाथद्वारा' जाते हैं और भगवान श्रीनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।

ambani

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों पर लगा विराम, करण जौहर ने किया खुलासा)

29 सितंबर 2022 को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुजरात के प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर के प्रसिद्ध 51 स्वर्ण कलशों की पूजा की। इतना ही नहीं, अनंत ने करीब एक लाख रुपए के चांदी के बर्तन भी दान किए। सोमनाथ महादेव की दैनिक पूजा करने के लिए अंबानी परिवार की ओर से 90 लाख का चढ़ावा दिया गया है।

इससे पहले, 16 सितंबर 2022 को हमने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर से बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी जल्द ही होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका को गुलाबी रंग के बंधनी सूट में देखा गया था, जिसे उन्होंने पीले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो मुकेश ने एक करोड़ रुपए की बड़ी रकम दान में दी थी। 

 

 

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने केरल में टी20 मैच के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल, खुश हुए फैंस)

फिलहाल, अनंत अंबानी की लेटेस्ट झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.